{"_id":"69c12f4f3260fb37950ff8b1","slug":"bank-workers-protest-against-new-pli-formula-in-bareilly-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बैंकों में नए पीएलआई फॉर्मूले के खिलाफ आक्रोश, कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बैंकों में नए पीएलआई फॉर्मूले के खिलाफ आक्रोश, कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर पीएलआई फॉर्मूले का विरोध किया। उन्होंने इस फार्मूल को बैंक कर्मियों के हितों के विपरीत और उन्हें विभाजित करने वाला बताया।
बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित नए परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) फॉर्मूले को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने नए फॉर्मूले को बैंक कर्मियों के हितों के विपरीत और उन्हें विभाजित करने वाला बताते हुए देशव्यापी विरोध का बिगुल फूंक दिया है। बरेली के सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सोमवार को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपने हाथों और कपड़ों पर काले बिल्ले व फीते बांधकर काम शुरू किया और सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।
Trending Videos
यूनाइटेड फोरम बरेली के संयोजक नवींद्र कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से लाया गया नया फार्मूला बैंक कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक है। कहा कि यह नीति बैंक कर्मियों को श्रेणियों में बांटने का काम करेगी, जिसका सीधा असर उनके मनोबल और आर्थिक हितों पर पड़ेगा। फोरम के बरेली अध्यक्ष पीके माहेश्वरी और उपाध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मेहनत को नजरअंदाज करने वाले किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन को मजबूती देने का आह्वान
केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की पदाधिकारी रश्मि शर्मा, सेंट्रल बैंक के बीडी सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के अरविंद आनंद और ओपी वडेरा ने संयुक्त रूप से सभी शाखाओं के कर्मियों का आह्वान किया है कि वे इस आंदोलन को और मजबूती दें। पदाधिकारियों ने कहा कि सोमवार से शुरू हुआ यह सांकेतिक विरोध अभी जारी रहेगा। कर्मचारी वर्तमान में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के अगले दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया और प्रस्तावित फॉर्मूले में सुधार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक उग्र बनाया जाएगा।