Live
Bihar CM Oath: 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश, सहयोगी मंत्रियों को समूह में दिलाई गई शपथ, ये नेता बने मंत्री
Bihar CM Nitish Kumar Shapath Grahan Samaroh Live: बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाए गए। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।
लाइव अपडेट
Bihar CM Oath: केंद्रीय मंत्री बोलीं- महिलाएं हमारी शासन प्रणाली के केंद्र में हैं
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए सरकार अपने घोषणा पत्र में युवाओं को एक करोड़ नौकरियां देने की बात कही है। महिलाएं हमारी शासन प्रणाली के केंद्र में हैं। हमारी सभी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हैं। इसी तरह एक विकसित भारत का निर्माण होगा।
Bihar CM Oath: तेजस्वी यादव ने दी नई एनडीए सरकार को बधाई
Bihar CM Oath: जानिए सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने राज्य की जनता को “ऐतिहासिक जनादेश” के लिए धन्यवाद दिया और महिलाओं के “विशेष योगदान” को सराहा, लेकिन अपने राजनीतिक पदार्पण पर सवालों से बचते रहे। निशांत कुमार ने कहा कि बिहार की जनता को धन्यवाद और शुभकामनाएं। मैं दिल से आभार और बधाई व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों ने काम किया, जिस तरह महिलाओं ने मतदान किया, उनका विशेष योगदान, यह बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
Bihar Cabinet Ministers: जानिए श्रेयसी सिंह ने क्या कहा?
भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने बिहार की मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने कहा कि मैं जमुई की जनता और अपने परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करती हूं। आज शपथ लेने वाले कैबिनेट में युवा और अनुभवी दोनों तरह के नेता शामिल हैं।
Bihar CM Oath: गिरिराज सिंह- अगली बारी बंगाल की है
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जीत हमारी है, अगली बारी बंगाल की है। हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। एसआईआर बंगाल में लागू किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया। हमें बड़ा जनादेश मिला है, इसलिए हमारी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ गई हैं। बिहार की जीत हमारी है, अगली बारी बंगाल की है। हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।
Bihar CM Oath: दिलीप जायसवाल बोले- ‘विकसित बिहार’ के सपने को पूरा करने की चुनौती है
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह ‘विकसित बिहार’ के सपने को पूरा करने की चुनौती है। सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार कानून के राज में विकसित हो। मैं पहले भी मंत्री रह चुका हूँ, लेकिन मुझे संगठन की सेवा करनी थी। यह चुनाव मैंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लड़ा। अब मैं फिर से मंत्री बना हूं।
Bihar CM Oath: 26 मंत्रियों की पूरी लिस्ट देखिए
Bihar CM Oath: श्रेयसी सिंह समेत इन छह ने ली मंत्री पद की शपथ
Bihar CM Oath : नारायण प्रसाद समेत इन नेताओं ने एक साथ ली शपथ