Live
Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत NDA के 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, अमित शाह क्या कर रहे?
{"_id":"69a8f1d6eba415c87c0c18fd","slug":"bihar-politics-live-update-on-bihar-cm-nitish-kumar-rajya-sabha-nomination-nitin-nabin-amit-shah-patna-visit-2026-03-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics LIVE: नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत NDA के 5 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, अमित शाह क्या कर रहे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Thu, 05 Mar 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Rajya Sabha Election Updates: इस बार राज्यसभा चुनाव के नामांकन की तारीख बिहार के भविष्य के लिए बड़ी तारीख बनने वाली है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद यह बात स्पष्ट हो चुकी है। नीतीश कुमार, नितिन नवीन समेत एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। नीतीश कुमार ने अपनी इच्छा बता दी है। उनके बेटे निशांत को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। देखें अपडेट्स...
नीतीश कुमार
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:20 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?
सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम रहा। बिहार की जनता ही नहीं पूरे देश को उनका कार्यकाल याद रहेगा। हमलोग नई पारी की शुभकामना देते हैं।02:47 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: जानिए के.सी त्यागी ने क्या कहा?
जदयू के वरिष्ठ नेता के.सी. त्यागी ने राज्यसभा प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता। उन्होंने एक नए बिहार का निर्माण किया है। जैसे कर्पूरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह आज भी याद किए जाते हैं, वैसे ही युग-युग तक नीतीश कुमार भी याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे सदन की गरिमा भी बढ़ेगी और बहस का स्तर ऊंचा होगा। उनकी ख्याति और उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता के कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिल चुका है।”02:19 PM, 05-Mar-2026
बिहार के घटनाक्रम पर देखें लाइव विश्लेषण
02:07 PM, 05-Mar-2026
Bihar Politics Live: कांग्रेस बोली- भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो गया है
बिहार प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बिहार में जनमत की हत्या की जा रही है और भाजपा का षड्यंत्र अब बेनकाब हो गया है। नीतीश कुमार के नाम पर वोट लेकर उन्हें पद से हटाकर खुद सत्ता पर पूरा कब्जा करने की योजना भाजपा कई महीनों से बना रही थी, जिसकी आशंका कांग्रेस पहले ही जता चुकी थी। कांग्रेस के अनुसार आज सामने आ रही खबरें उसी कथित षड्यंत्र का परिणाम हैं। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम में भाजपा के साथ जदयू के कुछ नेता भी शामिल हैं और इसी योजना के तहत नीतीश कुमार के स्वास्थ्य के साथ भी लगातार खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस ने कहा कि यह फैसला नीतीश कुमार का नहीं हो सकता और इसे बिहार के करोड़ों मतदाताओं द्वारा दिए गए जनादेश के साथ विश्वासघात बताया।01:35 PM, 05-Mar-2026
Rajya Sabha Election: विधानसभा में एनडीए उम्मीदवारों ने किया नामांकन
सीएम नीतीश कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
01:06 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: अमित शाह और नितिन नवीन के साथ विधानसभा रवाना हुए नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कुछ देर तक दोनों दिग्गज नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विधानसभा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता पहले ही विधानसभा भी पहुंच चुके हैं। कुछ देर में एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:52 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: जदयू दफ्तर में हंगामा, एमएलसी को घेरा
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान से जदयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। गुस्साए कार्यकर्ता जदयू दफ्तर पहुंच चुके हैं। जदयू नेताओं ने एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई जदयू नेताओं पर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया। जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार के चेहरे पर ही हमलोगों ने वोट दिया है। जनता और कार्यकर्ताओं की बात नीतीश कुमार को सुननी ही पड़ेगी।12:48 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: नितिन नवीन गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे सीएम हाउस
गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे हैं। यहां पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय, वरिष्ठ नेता भीखूभाई दलसानिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बातचीत की। कुछ देर बाद अमित शाह नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उन्हें आवास पर पहुंच चुके हैं।
12:35 PM, 05-Mar-2026
Bihar News Live: पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह पटना एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। यहां से गृह मंत्री नितिन नवीन के आवास पर पहुंचेंगे।12:32 PM, 05-Mar-2026