सब्सक्राइब करें

Live

Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा पोर्टिको में महागठबंधन का प्रदर्शन, राजद विधायक ने CM को क्या नसीहत दी?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 12 Feb 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar News : बिहार विधानमंडल में आज का दिन खास है। एक तरफ बहुमत जैसी परिस्थिति सामने लाने की तैयारी है। दूसरी तरफ, भाजपा का आज राजद-जदयू से सामना होना है। बजट पर भी वाद-विवाद बड़ा हो सकता है।

bihar vidhan sabha live today bjp party jdu party rjd party political fight bihar news
बिहार विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:51 AM, 12-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश को दी समय से दवा लेने की नसीहत

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मनेर विधानसभा में आर्सेनिकयुक्त पानी पीने से लोगों के बीमार होने का मुद्दा उठाया तो स्पीकर ने पूछा आप बीमार नहीं हैं। इसमें सीएम नीतीश ने कहा कि भाई वीरेंद्र को उनके जैकेट पर टोका। भाई वीरेंद्र ने सीएम से कहा कि आपने ही मुझे यह कपड़ा दिया है। आपको याद ही नहीं है। इसलिए न कहते हैं दवा समय से खाना चाहिए, नहीं खाईएगा तो ऐसे ही भुलाते रहिएगा। आप मेरे बड़े भाई हैं मैं छोटा भाई हूं। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भाई वीरेंद्र से कहा कि मुख्यमंत्री की चिंता है कि आप कपड़ा कम पहनिए इतना ठंडा अब नहीं है।
11:11 AM, 12-Feb-2026

Bihar Budget Session Live: विधानसभा के पोर्टिको में विपक्ष का प्रदर्शन

विधानसभा परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
महागठबंधन के विधायकों ने एकजुट होकर विधानसभा के पोर्टिको में प्रदर्शन किया। विधायकों ने राज्य के अदलतों को बम से उड़ाने की धमकी, महिला अपराध समेत कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया। राजद और कांग्रेस के विधायक हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनका कहना था कि बिहार में बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री कब जवाब देंगे। वह अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे?
10:59 AM, 12-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha Live: काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर चर्चा से पहले सदन परिसर का माहौल उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन मुंह पर काली पट्टी बांधकर पोर्टिको में पहुंचे। विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बच रही है। जिस तरह मैं आज काली पट्टी बांधकर खड़ा हूं, उसी तरह सरकार भी अपराध के सवाल पर मौन साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। बजट पर चर्चा से पहले उन्होंने मांग की कि सरकार पहले राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट करे। नीतीश सरकार कहा कि बजट में बड़े आंकड़े पेश किए जा सकते हैं, लेकिन यदि आम नागरिक सुरक्षित नहीं है तो विकास के दावे अधूरे हैं। 
10:43 AM, 12-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा पोर्टिको में महागठबंधन का प्रदर्शन, राजद विधायक ने CM को क्या नसीहत दी?

बिहार विधानसभा और विधान परिषद् में गुरुवार का दिन बेहद अहम है। कई तरह के सवाल-जवाब सरकार को घेरेंगे। यह भी हालत है कि बीच में सरकार के साथी भी एक-दूसरे से उलझेंगे। राजद तो हमलावर रहेगा ही। बीच में बहुमत जैसी परिस्थिति लाने की तैयारी भी है। मतलब, बजट सत्र का यह पूरा दिन रोचक रहने वाला है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed