सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Bullies threw bombs at young mans house doused his car with petrol and set it on fire

Kanpur: दबंगों ने युवक के घर पर फेंके बम, कार पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 12 Feb 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक युवक के घर पर बम फोड़कर दीवार क्षतिग्रस्त कर दी और उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Kanpur Bullies threw bombs at young mans house doused his car with petrol and set it on fire
कार पर पेट्रोल डालकर लगाई आग और घर पर फोड़ा बम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद या रंजिश के चलते दबंगों ने एक युवक के घर को निशाना बनाया। हमलावरों ने पहले घर पर बमबाजी की और फिर बाहर खड़ी कार को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दबंगों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, दबंगों ने युवक के घर पर बम फेंका। धमाका इतना जोरदार था कि घर की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। दहशत फैलाने के बाद दबंगों ने घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी मौके से फरार
आग की लपटों ने पूरी कार को घेर लिया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed