Bihar : 5 किलो अनाज पर भिड़ गए अशोक चौधरी और सुनील सिंह; विधान परिषद में किसने कहा- दे दूंगा त्यागपत्र
Bihar : विधान परिषद में अशोक चौधरी और सुनील सिंह एक दूसरे से भिड़ गए थे। आज भी 5 किलो अनाज पर भिड़ने के लिए तैयार थे। फिर एक निर्दलीय एमएलसी ने दावा के साथ कहा कि अगर मेरी बात झूठी हुई तो त्यागपत्र दे दूंगा।
विस्तार
बिहार विधान परिषद में मंगलवार की तरह बुधवार को भी हंगामा रहा। इस बार 5 किलो अनाज पर मंत्री अशोक चौधरी और राजद सदस्य सुनील सिंह भिड़ गए। इस दौरान स्थानीय प्राधिकार पूर्वी चंपारण से परिषद में आने वाले महेश्वर सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर यह बात सच नहीं हुई तो मैं त्यागपत्र दे दूंगा, अन्यथा आप त्यागपत्र दीजिए। दरअसल स्थानीय प्राधिकार पूर्वी चंपारण से परिषद् में आने वाले महेश्वर सिंह ने गरीबों को मिलने वाले अनाज में घालमेल पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पांच किलो की जगह परिवारों को चार किलो अनाज ही मिल रहा है। इसपर मोहम्मद खालिद अनवर सामने आ गए और उन्होंने कहा कि मेरे यहां तो ऐसी शिकायत नहीं है। यह मैं दावा के साथ कह रहा हूं कि ऐसा कहीं नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : चर्चित गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, पटना के पीरबहोर थाने में प्राथमिकी
आज फिर भिड़ने लगे थे अशोक चौधरी और सुनील कुमार सिंह
इसी बात पर दोनों में कहासुनी बढ़ी तो बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने महेश्वर सिंह से इस बात का प्रमाण मांग दिया। अशौक चौधरी को मोर्चा संभालते देख राजद के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह उठ खड़े हुए। उन्होंने कहा कि पूरे कुआं में भांग डाला गया हो तो कोई क्या करे? उनका निशाना बहुत दूर था तो हंगामा बढ़ गया। अशोक चौधरी जवाब देने लगे तो फिर सुनील सिंह लगातार बोलने लगे। हालत यह हो गई कि कोई पक्ष शांत होने को तैयार नहीं था। तब सभापति ने पहल कर दोनों को शांत कराया।
यह खबर भी पढ़ें-BPSC Teacher : 46 हजार पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती; शिक्षा विभाग से BPSC को मिली अधियाचना
पांच किलो में सिर्फ चार किलो ही मिलता है अनाज
एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि यह सिर्फ आरोप नहीं है बल्कि सच्चाई है। उन्होंने बताया कि पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के आपूर्ति पदाधिकारी ने ट्रांसपोर्टर और डिलीवरी बॉय पर प्राथमिकी दर्ज की। महेश्वर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब प्राथमिकी दर्ज हुई तो पटना से लेकर वहां तक के पदाधिकारियों ने मामले को लिपा-पोती कर दिया। इस पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सरकार का पक्ष लेते हुए कहा कि पहले तो एक किलो भी अनाज नहीं मिलता था। इसके जवाब में महेश्वर सिंह ने कहा कि हां यह सच है कि पहले एक किलो भी अनाज जनता को नहीं मिलता था, तो इसका मतलब यह है कि कोई पदाधिकारी भ्रष्टाचार करेगा? उनका कहना था कि अगर सरकार जनता के बीच अनाज का वितरण कर रही है तो वह खाने के लिए कर रही है न कि लूटने के लिए।
बात झूठी हुई तो मैं सदन से दे दूंगा इस्तीफा, वरना आपको देना होगा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.