सब्सक्राइब करें

Live

IND vs ENG U19 Live Score: 174 पर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी, एक ही ओवर में आउट हुए डॉकिंस और राल्फी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Live Cricket Score Today, IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 :  नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छठी बार खिताब जीतने उतरी है। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने उतरा है। 

IND U19 vs ENG U19 Live Score: ICC U-19 ODI World Cup 2026 India vs England Final Match Scorecard
भारत बनाम इंग्लैंड फाइनल लाइव स्कोर - फोटो : ICC
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

06:59 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: 21वें ओवर में इंग्लैंड को दो झटके

इंग्लैंड को 21वें ओवर में 174 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेन डॉकिंस को खिलन के हाथों कैच कराया। वह 56 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। 21वें ओवर में ही आखिरी गेंद पर राल्फी एल्बर्ट रन आउट हो गए। वह खाता नहीं खोल सके। इंग्लिश टीम पर खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल कैलेब फाल्कनर और फरहान अहमद क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी भी 238 रन की दरकार है।
06:51 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड को तीसरा झटका

इंग्लैंड को 18वें ओवर में 142 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कनिष्क चौहान ने कप्तान थॉमस रियू को आयुष म्हात्रे के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंद में 31 रन बना सके। फिलहाल बेन डॉकिंस और कैलेब फाल्कनर क्रीज पर हैं।
06:45 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: 17 ओवर का खेल हुआ

17 ओवर के बाद इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर 130 रन बना लिए हैं। फिलहाल थॉमस रियू और बेन डॉकिंस क्रीज पर हैं। इंग्लिश टीम 7.65 के रन रेट से रन बना रही है। डॉकिंस 45 रन और कप्तान रियू 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 282 रन और बनाने हैं।
06:32 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड को दूसरा झटका

इंग्लैंड को 13वें ओवर में 93 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। खिलन पटेल ने बेन मायेस को हेनिल पटेल के हाथों कैच कराया। वह 28 गेंद में 45 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। फिलहाल कप्तान थॉमस रियू और बेन डॉकिंस क्रीज पर हैं।
06:14 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: नौ ओवर का खेल हुआ

इंग्लैंड ने नौ ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल बेन मायेस 11 रन और बेन डॉकिन्स 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अंबरीश ने मूर्स को आउट किया था। वह 17 रन बना सके थे।
05:55 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

इंग्लैंड को 19 के स्कोर पर पहला झटका लगा। आरएस अंबरीश ने जोसेफ मूर्स को बोल्ड किया। वह 16 गेंद में 17 रन बना सके। पांच ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 19 रन है। फिलहाल बेन डॉकिन्स और बेन मायेस क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:39 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

इंग्लैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है। डॉकिन्स और मूर्स क्रीज पर हैं। आरएस अंबरीश ने पहला ओवर मेडन डाला। वहीं, दूसरा ओवर भी मेडन रहा। इंग्लैंड दो ओवर के बाद कोई रन नहीं बना सका है।
05:05 PM, 06-Feb-2026

भारत ने 411 रन बनाए

भारत ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में 50 ओवर में नौ विकेट पर 411 रन बनाए। यह अंडर-19 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में भारत ने इंग्लैंड का ही रिकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड ने इसी विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 404 रन बनाए थे। वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत इस विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। इंग्लैंड के सामने 412 रन का पहाड़ जैसा स्कोर है और चेज आसान नहीं रहने वाला है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। 20 पर पहला झटका लगा था। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने इंग्लिश गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी निभाई। म्हात्रे 51 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने 32 गेंद में अर्धशतक और 55 गेंद में शतक पूरा किया। फिर 71 गेंद में 150 रन बनाए। वह 80 गेंद में 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाए। वैभव ने तीसरे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंद में 89 रन की साझेदारी निभाई। वैभव का विकेट 251 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद भारत ने 160 रन बनाए और सात विकेट गंवाए। वेदांत ने 36 गेंद में 32 रन, विहान मल्होत्रा ने 36 गेंद में 30 रन की पारी खेली। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 31 गेंद में 40 रन बनाए। आरएस अंबरीश 18 रन बना सके। वहीं, कनिष्क चौहान ने 20 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए। खिलन पटेल तीन रन, हेनिल पटेल पांच रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने तीन विकेट लिए। वहीं, सेबास्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन को दो-दो विकेट मिले। वहीं, मैनी लम्सडन को एक विकेट मिला।
05:00 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को 393 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। हेनिल पटेल रन आउट हुए। फिलहाल कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन क्रीज पर हैं।
04:48 PM, 06-Feb-2026

IND vs ENG U19 Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को 47वें ओवर में 375 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। सेबास्टियन मॉर्गन ने खिलन पटेल को कैच आउट कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed