Live
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने बचाया फॉलोऑन, सोनल दिनुषा शतक के करीब; स्कोर सात विकेट पर 270 के पार
{"_id":"6a82864a6f0ca2cc000648bd","slug":"india-vs-sri-lanka-1st-test-day-3-live-score-updates-weather-live-updates-rain-ind-vs-sl-day-3-scorecard-news-2026-08-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने बचाया फॉलोऑन, सोनल दिनुषा शतक के करीब; स्कोर सात विकेट पर 270 के पार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Mon, 17 Aug 2026 04:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:31 PM IST
खास बातें
India vs Sri Lanka 1st Test Day-3 Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में जारी टेस्ट का आज तीसरा दिन है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। पिछले दो दिन बारिश ने काफी खेल बर्बाद किया है। आज भी स्थानीय मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए।
विज्ञापन
सोनल और डिकवेला
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:29 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: श्रीलंका ने बचाया फॉलोऑन
श्रीलंका ने फॉलोऑन बचा लिया है। उसे इसके लिए 263 रन बनाने थे। फिलहाल टीम का स्कोर सात विकेट पर 271 रन है। सोनल दिनुषा 98 रन और प्रभात जयसूर्या नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब भारतीय टीम को दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ेगा।04:02 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: केशारा भी आउट
श्रीलंका को 243 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने केशारा नुवांथा को गिल के हाथों कैच कराया। फिलहाल सोनल दिनुषा 80 रन और प्रभात जयसूर्या खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। फॉलोऑन बचाने के लिए श्रीलंका को 263 रन बनाने हैं यानी उन्हें अभी और 20 रन बनाने हैं। केशारा दो रन बना सके।
विज्ञापन
03:38 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: डिकवेला पवेलियन लौटे
आखिरकार प्रसिद्ध कृष्णा निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुषा की साझेदारी को तोड़ने में कामयाब रहे। प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। डिकवेला ने 115 गेंद में सात चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। उन्होंने सोनल के साथ छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल सोनल और केशारा नुवांथा क्रीज पर हैं।03:22 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: तीसरा सत्र शुरू
तीसरे सत्र का खेल जारी है। श्रीलंका ने पांच विकेट पर 225+ रन बना लिए हैं। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने हैं। फिलहाल डिकवेला और सोनल दोनों 70-70+ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों भारतीय स्पिनरों को पहले सावधानी से खेल रहे थे और अब बड़े बड़े शॉट भी लगा रहे हैं।02:58 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: चाय ब्रेक
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी कर श्रीलंका की पारी को संभाल लिया है। श्रीलंका ने एक समय 90 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन सोनल और डिकवेला ने शानदार साझेदारी कर भारत को विकेट के लिए तरसा दिया। चाय ब्रेक तक श्रीलंका ने पहली पारी में पांच विकेट पर 214 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 248 रन पीछे है। फिलहाल क्रीज पर डिकवेला 71 रन और सोनल 62 रन बनाकर मौजूद हैं।02:43 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: श्रीलंका 200 के पार
श्रीलंका ने पांच विकेट पर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वहीं, निरोशन डिकवेला और सोनल दिनुषा के बीच भी शतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को पांचवां झटका 90 के स्कोर पर लगा था। तब से इन दोनों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की है। भारतीय गेंदबाज इस सत्र में विकेट को तरस गए हैं। सोनल ने मानव की गेंद पर छ्क्का लगाकर श्रीलंका को 200 के पार पहुंचाया। फिलहाल श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 208 रन है। सोनल 62 रन और डिकवेला 66 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:12 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: सोनल दिनुषा का अर्धशतक
श्रीलंका ने पांच विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 51 रन और निरोशन डिकवेला 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अब तक 94 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को पांचवां झटका 90 के स्कोर पर लगा था। तब से इन दोनों बखूबी श्रीलंका की पारी संभाली है।01:57 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: डिकवेला का अर्धशतक
श्रीलंका ने पांच विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। फिलहाल निरोशन डिकवेला 50 रन और सोनल दिनुषा 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 75+ रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका को पांचवां झटका 90 के स्कोर पर लगा था। तब से इन दोनों ने संभलकर बल्लेबाजी की है।01:24 PM, 17-Aug-2026
IND vs SL Live: डिकवेला और सोनल जमे
श्रीलंका ने पांच विकेट पर 140+ रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 32 रन और निरोशन डिकवेला 30 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक छठे विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका अभी भारत से 320+ रन पीछे है। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 263 रन बनाने हैं। भारत की ओर से मानव सुथार ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, सिराज, कुलदीप और जडेजा को एक-एक विकेट मिला है।12:46 PM, 17-Aug-2026