Aamir Gauri Wedding Live: एक-दूजे के हुए आमिर-गौरी, 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने एक्टर; सामने आई तस्वीर
{"_id":"6a49edb21d06020676027fb5","slug":"aamir-khan-gauri-spratt-wedding-live-updates-today-aamir-khan-marriage-photos-videos-guest-list-news-in-hindi-2026-07-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Aamir Gauri Wedding Live: एक-दूजे के हुए आमिर-गौरी, 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने एक्टर; सामने आई तस्वीर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sun, 05 Jul 2026 02:09 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:09 PM IST
खास बातें
Aamir Khan and Gauri Spratt Marriage News in Hindi: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बने हैं। आज उन्होंने अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से अपने घर पर शादी कर ली। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की सभी अपडेट यहां जानें।
विज्ञापन
आमिर गौरी की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:07 PM, 05-Jul-2026
सामने आई आमिर की शादी की पहली तस्वीर
आमिर की शादी की पहली तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम@filmfare
01:50 PM, 05-Jul-2026
आमिर के घर पहुंचे इरफान
आमिर खान की शादी में उनके दोस्त इरफान पठान पहुंचे हैं। इरफान पठान ने बारिश में बीगते हुए कैमरे के सामने पोज दिए। इस बीच एक गार्ड ने उन्हें छतरी के जरिए बारिश से बचाया।
विज्ञापन
01:28 PM, 05-Jul-2026
शादी में पहुंचे राज ठाकरे
आमिर खान के दोस्त राज ठाकरे अभिनेता की शादी में पहुंचें हैं। राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष हैं। वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं।01:26 PM, 05-Jul-2026
एक-दूसरे के हुए आमिर और गौरी
आमिर खान ने लंबे वक्त से पार्टनर रही गौरी स्प्रैट से आज शादी कर ली है। दोनों ने घर पर निजी समारोह में शादी की है। हाल ही में आमिर खान ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि वह 5 जून को शादी करने वाले हैं। पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर उन्होंने गौरी से अपने रिश्ते का एलान किया था।01:08 PM, 05-Jul-2026
आमिर के घर पहुंचीं बेटी आयरा
आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने पिता की तीसरी शादी में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंची हैं। उनके साथ उनके पति नूपुर शिखरे भी हैं। आयरा खान आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।12:50 PM, 05-Jul-2026
कितने मेहमान होंगे शामिल?
इंडिया टुडे के मुताबिक आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में सिर्फ 100 से 150 मेहमान शामिल होंगे। इनमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और फिल्म जगत के लोग शामिल होंगे। बताया जाता है कि मेन्यू में आमिर और गौरी की कुछ पसंदीदा डिश शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:28 PM, 05-Jul-2026
शादी में पहुंचे बेटे जुनैद
आमिर खान की शादी में उनके बेटे जुनैद खान पहुंचे हैं। जुनैद खान आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बड़े बेटे हैं।12:09 PM, 05-Jul-2026
कौन हैं आमिर की होने वाली पत्नी गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी पिछली शादी से एक आठ साल का बेटा है। आमिर खान ने 2025 में अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी स्प्रैट से अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। आमिर के मुताबिक वह गौरी स्प्रैट को 25 वर्षों से जानते हैं।11:54 AM, 05-Jul-2026
आशुतोष गोवारिकर
आमिर खान की शादी में खास मेहमान पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में उनकी शादी में फिल्म 'लगान' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर पहुंचे हैं।11:35 AM, 05-Jul-2026
तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर
आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं।पहले उनकी शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। 2002 में दोनों का तलाक हो गया।
आमिर खान ने दूसरी बार किरण राव से 2005 में शादी की थी। 2021 में दोनों का तलाक हो गया।