फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Katrina Wedding Live: आज लगेगी कटरीना के हाथ में मेहंदी, शादी में पहुंचे 10 बड़े सेलेब्रिटी

Tue, 07 Dec 2021 03:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 07 Dec 2021 03:32 PM IST
खास बातें

कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
मंगलवार को कटरीना के हाथ में विक्की के नाम की मेहंदी लगाई जाएगी। 
वेडिंग वेन्यू की सिक्योरिटी का जिम्मा सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को दिया गया है। 
कटरीना और विक्की की शादी के लिए देश के कई राज्यों और विदेश से सब्जियां मंगवाई गई हैं।

विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal Wedding Live Updates bollywood celebs leave for Jaipur mehndi function begins
कटरीना और विक्की की शादी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:31 PM, 07-Dec-2021

कटरीना की मेहंदी की तस्वीरें

Vicky Katrina Wedding - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसे देखकर कहा जा रही है कि ये कटरीना की मेहंदी की तस्वीरें हैं। अपनी मेहंदी सेरेमनी में वह झूमकर नाचती दिख रही हैं। हालांकि ये तस्वीरें एक एड शूट की हैं जिसे फैंस मेहंदी की तस्वीरें बताकर वायरल कर रहे हैं।

 
02:41 PM, 07-Dec-2021

कैट-विक की शादी में पहुंचे सेलिब्रिटीज

इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के 10 बड़े सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं। साथ ही कुछ सेलेब्रिटी किड्स भी शादी में हिस्सा लेंगे। हालांकि आलिया रणबीर इस शादी में सिरकत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
02:04 PM, 07-Dec-2021

वेडिंग वेन्यू के अंदर हुई जमकर आतिशबाजी

कटरीना कैफ और विक्की कौशल के होटल में पहुंचते ही मैनेजमेंट ने उनका जोरदार स्वागत किया। कटरीना कैफ जैसे ही होटल पहुंचीं जमकर आतिशबाजी की गई। जिसका एक वीडियो सामने आया है।
01:27 PM, 07-Dec-2021

कटरीना और विक्की के खिलाफ वकील ने दर्ज करवाई शिकायत

विक्की और कटरीना की शादी को लेकर एक स्थानीय वकील ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रशासन ने विक्की और कटरीना की शादी के लिए 6-12 दिसंबर तक चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद कर दिया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी।
12:54 PM, 07-Dec-2021

मेहमानों के लिए लग्जरी टेंट का इंतजाम

रिपोर्ट की मानें तो विक्की-कटरीना की शादी में मेहमानों को लग्जरी टेंट्स में ठहराया जाएगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ वीवीआईपी यानी खास गेस्ट्स के लिए ही मुहैया होगी। बताया गया है कि वेडिंग प्लानर्स ने वीवीआईपी गेस्ट्स के लिए 10 लग्जरी टेंट्स रखने की योजना बनाई है। 
12:37 PM, 07-Dec-2021

होटल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

कटरीना और विक्की की शाही शादी को देखते हुए अब होटल के बाहर मुख्य सड़क पर भी सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जैसी कबीर खान, नेहा धूपिया, विराट अनुष्का इस शादी में शिरकत करने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:34 PM, 07-Dec-2021

आशीर्वाद लेने मंदिर जाएंगे विक्की कौशल और कटरीना कैफ

विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद में रणथंभौर किले में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। भगवान गणेश का यह मंदिर रणथंभौर में 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
11:56 AM, 07-Dec-2021

हिंदू रीति-रिवाजों के बाद व्हाइट वेडिंग करेंगे विक्की -कटरीना

विक्की-कटरीना पहले हिंदू रीति-रिवाजों और फिर क्रिश्चिन रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसका कारण दोनों के अलग रिलीजन हैं। दोनों शादियों के लिए अलग-अलग डेकोरेशन किया गया है।
11:54 AM, 07-Dec-2021

काला चश्मा गाने पर डांस

विक्की और कटरीना डांस फ्लोर पर जमकर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। अपने संगीत में कटरीना की फिल्म 'बार-बार देखो' के गाने 'काला चश्मा' पर कपल साथ में डांस करेगा।
11:51 AM, 07-Dec-2021

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने उड़ाया विक्की और कटरीना का मजाक

कटरीना और विक्की की शादी पर लगे प्रतिबंधों का कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने मजाक उड़ाया है। इसके बाद प्रतिबंधों को लेकर संकेत कहते हैं- "रोज नई खबर आती है कि ये अलाउड नहीं है, वो अलाउड नहीं है। कल को खबर आएगी विक्की कौशल की शादी में खुद विक्की कौशल अलाउड नहीं है।" 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed