Vicky Katrina Wedding Live: आज लगेगी कटरीना के हाथ में मेहंदी, शादी में पहुंचे 10 बड़े सेलेब्रिटी
{"_id":"61aef89fe7361641d934999c","slug":"katrina-kaif-and-vicky-kaushal-wedding-live-updates-bollywood-celebs-leave-for-jaipur-mehndi-function-begins","type":"live","status":"publish","title_hn":"Vicky Katrina Wedding Live: आज लगेगी कटरीना के हाथ में मेहंदी, शादी में पहुंचे 10 बड़े सेलेब्रिटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tue, 07 Dec 2021 03:32 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:32 PM IST
खास बातें
कटरीना कैफ इन दिनों विक्की कौशल संग शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
मंगलवार को कटरीना के हाथ में विक्की के नाम की मेहंदी लगाई जाएगी।
वेडिंग वेन्यू की सिक्योरिटी का जिम्मा सलमान के बॉडीगार्ड शेरा को दिया गया है।
कटरीना और विक्की की शादी के लिए देश के कई राज्यों और विदेश से सब्जियां मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
कटरीना और विक्की की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:31 PM, 07-Dec-2021
कटरीना की मेहंदी की तस्वीरें
Vicky Katrina Wedding
- फोटो : सोशल मीडिया
02:41 PM, 07-Dec-2021
कैट-विक की शादी में पहुंचे सेलिब्रिटीज
इस शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के 10 बड़े सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं। साथ ही कुछ सेलेब्रिटी किड्स भी शादी में हिस्सा लेंगे। हालांकि आलिया रणबीर इस शादी में सिरकत नहीं करेंगे।
विज्ञापन
02:04 PM, 07-Dec-2021
वेडिंग वेन्यू के अंदर हुई जमकर आतिशबाजी
कटरीना कैफ और विक्की कौशल के होटल में पहुंचते ही मैनेजमेंट ने उनका जोरदार स्वागत किया। कटरीना कैफ जैसे ही होटल पहुंचीं जमकर आतिशबाजी की गई। जिसका एक वीडियो सामने आया है।01:27 PM, 07-Dec-2021
कटरीना और विक्की के खिलाफ वकील ने दर्ज करवाई शिकायत
विक्की और कटरीना की शादी को लेकर एक स्थानीय वकील ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रशासन ने विक्की और कटरीना की शादी के लिए 6-12 दिसंबर तक चौथ माता मंदिर का रास्ता बंद कर दिया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं को दिक्कत होगी।
12:54 PM, 07-Dec-2021
मेहमानों के लिए लग्जरी टेंट का इंतजाम
रिपोर्ट की मानें तो विक्की-कटरीना की शादी में मेहमानों को लग्जरी टेंट्स में ठहराया जाएगा। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ वीवीआईपी यानी खास गेस्ट्स के लिए ही मुहैया होगी। बताया गया है कि वेडिंग प्लानर्स ने वीवीआईपी गेस्ट्स के लिए 10 लग्जरी टेंट्स रखने की योजना बनाई है।
12:37 PM, 07-Dec-2021
होटल के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
कटरीना और विक्की की शाही शादी को देखते हुए अब होटल के बाहर मुख्य सड़क पर भी सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। बॉलीवुड के दिग्गज सितारे जैसी कबीर खान, नेहा धूपिया, विराट अनुष्का इस शादी में शिरकत करने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:34 PM, 07-Dec-2021
आशीर्वाद लेने मंदिर जाएंगे विक्की कौशल और कटरीना कैफ
विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद में रणथंभौर किले में स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। भगवान गणेश का यह मंदिर रणथंभौर में 1500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
11:56 AM, 07-Dec-2021
हिंदू रीति-रिवाजों के बाद व्हाइट वेडिंग करेंगे विक्की -कटरीना
विक्की-कटरीना पहले हिंदू रीति-रिवाजों और फिर क्रिश्चिन रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसका कारण दोनों के अलग रिलीजन हैं। दोनों शादियों के लिए अलग-अलग डेकोरेशन किया गया है।11:54 AM, 07-Dec-2021
काला चश्मा गाने पर डांस
विक्की और कटरीना डांस फ्लोर पर जमकर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। अपने संगीत में कटरीना की फिल्म 'बार-बार देखो' के गाने 'काला चश्मा' पर कपल साथ में डांस करेगा।
11:51 AM, 07-Dec-2021
सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने उड़ाया विक्की और कटरीना का मजाक
कटरीना और विक्की की शादी पर लगे प्रतिबंधों का कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने मजाक उड़ाया है। इसके बाद प्रतिबंधों को लेकर संकेत कहते हैं- "रोज नई खबर आती है कि ये अलाउड नहीं है, वो अलाउड नहीं है। कल को खबर आएगी विक्की कौशल की शादी में खुद विक्की कौशल अलाउड नहीं है।"