संसद सत्र: लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, महिला आरक्षण बिल पास; पीएम मोदी को दी गई जन्मदिन की बधाई
{"_id":"650b991581317297d60ad403","slug":"parliament-special-session-day-4-women-reservation-bill-in-rajya-sabha-news-update-in-hindi-2023-09-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"संसद सत्र: लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, महिला आरक्षण बिल पास; पीएम मोदी को दी गई जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Special Parliament Session News Live Updates: संसद ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ बिल को मंजूरी दे दी है। लोकसभा के बाद इसे राज्यसभा ने भी पारित कर दिया। इस बीच पीएम मोदी ने सभी सांसदों का आभार जताया और इसे संसदीय इतिहास का स्वर्णिम अवसर करार दिया। पढ़ें संसद से जुड़े सभी अपडेट्स...

Parliament Session
- फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:49 PM, 21-Sep-2023
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के विशेष की शुरुआत 18 सितंबर को हुआ था। यह कल यानी 22 सितंबर तक चलना था, लेकिन इसे महिला आरक्षण विधेयक पास करने के बाद एब दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा स्पीकर ने बताया कि सदन की उत्पादकता 132 फीसदी रही।
10:18 PM, 21-Sep-2023
राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी को दी गई जन्मदिन की बधाई
राज्यसभा में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी गई। सभापति जगदीप धनखड़ ने लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण के प्रावधान वाले ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर मतदान के दौरान कहा कि इस विधेयक को पारित करने के समय यह सुखद संयोग है कि आज ही प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। भारतीय पंचांग तिथि गणना के अनुसार प्रधानमंत्री का जन्मदिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इसके बाद सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दोनों हाथ जोड़कर सभापति एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंग्रेजी तारीख के अनुसार, मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर है।
#WATCH | " It is only a coincidence...as per Hindu calendar, today is Prime Minister Narendra Modi's birthday", says Rajya Sabha Chairman and Vice President Jagdeep Dhankhar pic.twitter.com/NLjD26kZiS
— ANI (@ANI) September 21, 2023
10:13 PM, 21-Sep-2023
राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधयेक पारित
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधयेक पारित हो गया है। सदन ने सर्वसम्मति के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर दिया। बिल के पक्ष में 214 वोट पड़े। बिल का किसी भी सांसद या पार्टी ने विरोध नहीे किया।
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी महिला आरक्षण विधयेक पारित हो गया है। सदन ने सर्वसम्मति के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास कर दिया। बिल के पक्ष में 214 वोट पड़े। बिल का किसी भी सांसद या पार्टी ने विरोध नहीे किया।
10:02 PM, 21-Sep-2023
राज्यसभा में वोटिंग जारी
राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर वोटिंग चल रही है। मतदान की प्रक्रिया जारी है। थोड़ी ही देर में इसका फैसला सामने आएगा।
09:45 PM, 21-Sep-2023
दो दिन से बिल पर विस्तार से चर्चा हो रही है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो दिन से बिल पर विस्तार से चर्चा हो रही है। दोनों सदनों में अच्छे से विचार विमर्श हुआ। आने वाले समय में यह सभी बातें सभी को प्रेरित करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बिल से देश के लोगों में एक नया विश्वास पैदा होगा। सभी सदस्यों और राजनीतिक दलों ने महिलाओं को सशक्त बनाने और 'नारी शक्ति' को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइए देश को एक मजबूत संदेश दें।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिल रहा है ऐसा नहीं है, बल्कि इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, ये हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है।
09:34 PM, 21-Sep-2023
पीएम मोदी राज्यसभा में मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में मौजूद हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल महिला आरक्षण बिल पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के इस सवाल पर कि विधेयक कब लागू होगा? केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जवाब दिया कि संदेह न करें कार्यान्वयन के बारे में, 'मोदी है तो मुमकिन है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:18 PM, 21-Sep-2023
खरगे ने किया बिल का समर्थन
महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मैं इस विधेयक के समर्थन में खड़ा हूं। मेरी पार्टी और INDIA पार्टियां पूरे दिल से इस विधेयक का समर्थन करती हैं।
08:48 PM, 21-Sep-2023
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कही यह बात
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार को उस समय पंचायत राज में 33 प्रतिशत आरक्षण लाने का श्रेय देना चाहती हूं। परिणामस्वरूप, हमने पंचायत स्तर पर विकास देखा, जहां आज कई राज्यों द्वारा 33% आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। पंचायत स्तर पर महिलाओं के योगदान को दर्शाता है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में हम कोई राजनीति नहीं करते। यह प्रधानमंत्री के लिए विश्वास का विषय है इसलिए हम वो सब कुछ करते हैं जो हमने किया है। चाहे वह अनुच्छेद 370 हो, तीन तलाक हो या अब महिला आरक्षण विधेयक।
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार को उस समय पंचायत राज में 33 प्रतिशत आरक्षण लाने का श्रेय देना चाहती हूं। परिणामस्वरूप, हमने पंचायत स्तर पर विकास देखा, जहां आज कई राज्यों द्वारा 33% आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। पंचायत स्तर पर महिलाओं के योगदान को दर्शाता है।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में हम कोई राजनीति नहीं करते। यह प्रधानमंत्री के लिए विश्वास का विषय है इसलिए हम वो सब कुछ करते हैं जो हमने किया है। चाहे वह अनुच्छेद 370 हो, तीन तलाक हो या अब महिला आरक्षण विधेयक।
07:35 PM, 21-Sep-2023
प्रज्ञान और विक्रम के नींद से जागने का इंतजार: जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में कहा कि देश को अब कुछ ही घंटों में प्रज्ञान और विक्रम के नींद से जागने का इंतजार है, ऐसा होते ही यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन जाएगा। चंदमा पर 14 दिन की रात समाप्त होने वाली है और हमें बेसब्री से वहां सूर्योदय होने और उसके साथ ही 'विक्रम' व 'प्रज्ञान' के सक्रिय होने का इंतजार है।
07:08 PM, 21-Sep-2023
यह सब एक जुमला है: सपा
महिला आरक्षण बिल पर समाजवादी पार्टी सांसद एस. टी. हसन ने कहा कि यह अपनी पीठ थप-थपाने के लिए लाए हैं। क्या यह अभी लागू नहीं हो सकता था? अगर लोग पहले भी इसे लागू कर रहे थे तो अभी क्यों नहीं हो सकता था? यह सब एक जुमला है क्योंकि समय के साथ सब इसे भूल जाएंगे। इसमें 10-20 साल लगें कुछ नहीं कह सकते।