सब्सक्राइब करें

Prateek Yadav Funeral Live: ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 14 May 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Akhilesh Yadav Brother Last Rites Baikunth Dham Live News in Hindi: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का हृदय गति रुकने और फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर का लखनऊ के बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। देखें, सभी अपडेट्स: 

Prateek Yadav Funeral Live Mulayam Yadav Son Last Rites Today Pipra Ghat Lucknow Latest Updates in Hindi
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार के समय शिवपाल-अखिलेश व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:10 PM, 14-May-2026

बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद

बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल सिंह मौजूद रहे। प्रतीक की दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं।

चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें सांत्वना दी। भारी माहौल के बीच ससुर अरविंद ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

01:57 PM, 14-May-2026

प्रतीक के ससुर ने दी मुखाग्नि, हुआ अंतिम संस्कार

लखनऊ के बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी।

01:22 PM, 14-May-2026

बैकुंठधाम लाया गया प्रतीक का पार्थिव शरीर

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम लाया गया है। अब से कुछ ही देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस समय बड़ी संख्या में यादव परिवार से जुड़े लोग मौजूद हैं। प्रतीक का अंतिम संस्कार उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट करेंगे।

01:02 PM, 14-May-2026

पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले फूट-फूटकर रो पड़ीं अपर्णा यादव

- फोटो : amar ujala

पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले अपर्णा यादव खुद को संभाल  नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

12:22 PM, 14-May-2026

बैकुंठधाम में होगा अंतिम संस्कार, परिवार ने किए अंतिम दर्शन

प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार बैकुंठधाम में होगा। परिवार ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। अंतिम यात्रा बैकुंठधाम के लिए निकल पड़ी।

11:52 AM, 14-May-2026

अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, यादव परिवार मौजूद

चाचा शिवपाल व डिंपल यादव ने किए अंतिम दर्शन। - फोटो : amar ujala

प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। उनका अंतिम संस्कार बैकुंठधाम में किया जाएगा। इस दौरान पूरा यादव परिवार मौजूद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:25 AM, 14-May-2026

यूपी सरकार के मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

यूपी सरकार के मंत्री राजभर व बेबी रानी मौर्य ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : amar ujala

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए यूपी सरकार के मंत्री भी पहुंचे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर व बेबी रानी मौर्य ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

11:20 AM, 14-May-2026

शिवपाल यादव ने अपने परिजनों संग किए अंतिम दर्शन

चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : amar ujala

चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

11:09 AM, 14-May-2026

सांसद डिंपल यादव ने किए अंतिम दर्शन

- फोटो : amar ujala

प्रतीक यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होना है। अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी को फूलों से सजाया गया है। कुछ ही देर में अंतिम यात्रा विक्रमादित्य मार्ग स्थित प्रतीक यादव के घर से बैकुंठ धाम के लिए रवाना होगी। सांसद डिंपल यादव ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

10:47 AM, 14-May-2026

यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए: बेबी रानी मौर्य

प्रतीक यादव के निधन पर लखनऊ की मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा, "यह बहुत दुखद है, खासकर अपर्णा के लिए, जिनकी दो छोटी बेटियां हैं।"

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed