Ayodhya : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन हमारे लिए एक जैसा
{"_id":"69bb70f6f6874ccf37086605","slug":"president-s-ayodhya-visit-live-the-installation-of-the-yantra-will-take-place-at-11-55-am-in-the-abhijit-muhu-2026-03-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ayodhya : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं- श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन हमारे लिए एक जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
President Murmu UP Visit Live Updates in Hindi: अयोध्या का श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आज एक बार फिर नए इतिहास का साक्षी बना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस मौके पर उन्होंने रामलला के दर्शन किए और आरती उतारी। देखें, सभी अपडेट्स:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:01 PM, 19-Mar-2026
श्री राम यंत्र की स्थापना के बाद राम मंदिर से रवाना हुई राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राम मंदिर परिसर में श्री राम यंत्र की विधिवत स्थापना की। दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मंदिर से बाहर निकलते हुए उन्होंने अपने संबोधन में घट-घटवासी राम, मुझमें राम, तुझमें राम, सबमें राम समाएं का संदेश देकर सामाजिक एकता और आध्यात्मिक भाव को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति का काफिला आद्य शंकराचार्य द्वार से होते हुए एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। मार्ग में उन्होंने गाड़ी में बैठे हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति के दर्शन पाने के लिए सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कलाकार कार्यकम की प्रस्तुति देते रहे।
01:36 PM, 19-Mar-2026
राष्ट्रपति बोलीं- राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, मंदिर का ध्वजारोहण हमारे इतिहास की स्वर्णिम तिथियां हैं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में होना मेरे जीवन का कृतार्थ करने वाला पल है। मैं यहां पर आकर गौरवांवित हूं। राम मंदिर हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है।उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमें यह सौभाग्य का पल मिला है। राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा, मंदिर का ध्वजारोहण हमारे इतिहास की स्वर्णिम तिथियां हैं। मुझे श्रीराम यंत्र की स्थापना का अवसर मिला है। यह प्रभु श्रीराम की मेरे ऊपर कृपा का प्रतीक है। ऐसा मेरा मानना है।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम को नमन करना और भारत मां का वंदन करना एक जैसा है। आज के इस अवसर पर हम संकल्प लें कि भारत मां के सम्मान और वैभव को शिखर पर ले जाएंगे।
01:28 PM, 19-Mar-2026
राज्यपाल बोलीं- अयोध्या वैश्चिक चेतना का केंद्र बनी
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
- फोटो : amar ujala
01:16 PM, 19-Mar-2026
सीएम योगी बोले- अयोध्या में होती है रामराज्य की अनुभूति
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज दुनिया भर में युद्ध चल रहे हैं पर हम लोग आज राम मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना के इस आनंदमयी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यही तो रामराज्य की अनुभूति है इसलिए ही तो कहा जाता है कि हमारा भारत वर्ष साधु-संतों की भूमि है।उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर हमारे युवाओं को हमारी संस्कृति से जोड़ रहा है। यही कारण है कि जब नववर्ष का शुभारंभ होता है तो युवा कहीं और नहीं जाकर मंदिर में दर्शन कर अपने नववर्ष का शुभारंभ करता है।
01:10 PM, 19-Mar-2026
सीएम योगी बोले- राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर उन्होंने सभी रामभक्तों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज श्रीराम यंत्र की स्थापना के साथ ही प्रभु श्रीराम का मंदिर परिपूर्ण हो गया। राम मंदिर का निर्माण 500 वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।
12:31 PM, 19-Mar-2026
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज बोले- इसके साथ ही राम मंदिर का निर्माण परिपूर्ण हुआ
स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को आमंत्रित किया गया है। इनमें वो लोग भी शामिल रहे जो 1984 से ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:18 PM, 19-Mar-2026
श्रीराम यंत्र की स्थापना के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उतारी रामलला की आरती।
- फोटो : amar ujala
12:03 PM, 19-Mar-2026
राष्ट्रपति ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना, तीन आचार्य रहे मौजूद
राष्ट्रपति ने पूरे विधि-विधान से श्रीराम यंत्र की स्थापना में भाग लिया। इस दौरान इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि, सदस्य जगद्गुरु विश्व प्रसन्न तीर्थ और तीन आचार्य उपस्थित रहे।11:38 AM, 19-Mar-2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना
सम्पन्न हुई श्रीराम यंत्र की स्थापना।
- फोटो : amar ujala
11:35 AM, 19-Mar-2026