सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi

UP: पूर्व विधायक के घर में ही मौजूद था विस्फोटक, सिलिंडर मिले सुरक्षित, विस्फोटक रखते समय धमाके की आंशका

अमर उजाला नेटवर्क, फर्रुखाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 19 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

फर्रुखाबाद में ब्रह्मदत्त द्विवेदी के हत्यारे पूर्व विधायक विजय सिंह के परिवार की भी अब मुश्किलें बढ़नी तय हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य संकलन में बहुत ही गंभीरता बरत रही है। पुलिस ने जो धाराएं प्राथमिकी में लगाई हैं उसके बाद आशंका जताई जा रही है कि बेसमेंट में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखते समय लापरवाही से धमाका हो गया। इससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर हुए भीषण धमाके की बीडीडीएस, एटीएस व फॉरेंसिक टीमों ने जांच की। इसमें इस बात की पुष्टि हुई कि विस्फोटक कहीं बाहर से नहीं पहुंचा, बल्कि घर में ही मौजूद था। बेसमेंट में रखे सिलिंडर भी सुरक्षित मिले। इससे सिलिंडर से विस्फोट होने की आशंका भी समाप्त हो गई। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ने की है।
Trending Videos


पूर्व विधायक विजय सिंह के घर 17 मार्च की देर शाम हुए धमाके के मामले में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि विस्फोटक बाहर से नहीं आया। वह घर में ही मौजूद था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर बीडीडीएस, एटीएस व फॉरेंसिक टीमों ने जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
साक्ष्य एकत्र कर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। पूरे घर को सुरक्षित कर डीबीआर का अवलोकन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि घर में जो सिलिंडर रखे थे, उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। सिलिंडर पूरी तरह सुरक्षित हैं। 
 

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई और न ही 112 पर फोन किया गया। फिर भी जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगों के हाथ झुलसे हैं, उन्हें केजीएमयू रेफर किया गया है। सभी घायलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी जांच रिपोर्ट आने के बाद शेष कार्रवाई की जाएगी।

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
घर में विस्फोटक बनाए जाने की भी आशंका
पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में हुए धमाके को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों से लेकर अधिकारी व पुलिसकर्मी भी कयास लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घर में ही रखे विस्फोटक से धमाका होने की बात कह रही है। इससे मामला और गंभीर होता जा रहा है। 
 

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
अधिकारियों में यह भी चर्चा रही कि घर में विस्फोटक बनाने के दौरान धमाका हुआ। इससे नजदीक बैठने वाले दो लोगों के हाथ और चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया है। वहीं जो लोग खड़े थे, उनके पैर में चोट आई है। इससे घर में होने वाली गतिविधियों पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह भी है कि घर में गहनता से तलाशी में और भी विस्फोटक मिलने की आशंका है।

 

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
विस्फोटक रखते समय धमाके की आंशका
ब्रह्मदत्त द्विवेदी के हत्यारे पूर्व विधायक विजय सिंह के परिवार की भी अब मुश्किलें बढ़नी तय हैं। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य संकलन में बहुत ही गंभीरता बरत रही है। पुलिस ने जो धाराएं प्राथमिकी में लगाई हैं उसके बाद आशंका जताई जा रही है कि बेसमेंट में बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ रखते समय लापरवाही से धमाका हो गया। इससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
बेसमेंट में विस्फोट के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हुई थीं। पहले लोगों ने गैस सिलिंडर फटने की बात कही थी लेकिन इसका खंडन खुद पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने ही कर दिया था। 

 

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
पुलिस भी शुरुआत में यह बताने को तैयार नहीं थी आखिर विस्फोट हुआ कैसे। हालांकि पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज कराई है उसमें बीएनएस की धारा 288 लगाई है। यह धारा विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण से संबंधित है। यदि कोई व्यक्ति विस्फोटक पदार्थों को संभालने, रखने या उनके भंडारण में लापरवाही बरतता है और उससे मानव जीवन को खतरा हो या नुकसान होने की आशंका है तो इस धारा के तहत छह माह की कैद, पांच हजार रुपये जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है।
 

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
पुलिस को आशंका है कि बेसमेंट में पूर्व विधायक के दोनों बेटों सहित सभी छह आरोपी कोई विस्फोटक पदार्थ रख रहे थे और उसके रखने में लापरवाही बरती गई और धमाका हो गया। विस्फोटक की मात्रा अधिक होने की भी बात कही जा रही है।

 

Farrukhabad Blast Explosives Found Inside Former MLA Vijay Singh’s House Details in Hindi
farrukhabad blast - फोटो : amar ujala
सभी के घायलों के पैरों में चोट, भैयालाल के दोनों पैरों में गहरे जख्म
सूत्र बताते हैं कि बेसमेंट में विस्फोटक पदार्थ को मेज पर रखते समय छूट गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। इससे सभी के पैरों में चोट आई हैं। भैयालाल के पैरों में चोट अधिक होने से आशंका है कि भैयालाल ही विस्फोटक को रख रहा हो और उसके हाथ से छूट गया होगा जिससे धमाका हो गया।

 

पूर्व विधायक के घर के सीसीटीवी कैमरे मिले बंद, जांच में सहयोग नहीं
पूर्व विधायक के घर हुए विस्फोट के बाद की गतिविधियों ने पुलिस के शक को पुख्ता कर दिया। घटना के बाद परिवार के किसी सदस्य ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उधर से गुजर रहे घोड़ा नखाश चौकी इंचार्ज ने घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल जाता देख पूछताछ की तब घटना का पता चला कि पूर्व विधायक के घर विस्फोट हुआ है। 

पुलिस को पूर्व विधायक के घर के सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। परिवार के लोग जांच में पुलिस का सहयोग भी नहीं कर रहे हैं। यह बात डीआईजी हरीश चंदर ने भी निरीक्षण के बाद कही। विस्फोट के समय पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह घर में थीं।

 

उनके दोनों बेटों सहित छह लोग घायल हो हुए हैं लेकिन किसी ने कोतवाली तो दूर यूपी 112 पर भी जानकारी देने की जहमत नहीं उठाई। सिक्की व विक्की सहित अन्य घायलों को ई-रिक्शा से सरकारी अस्पताल न भेजकर साहबगंज चौराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। इसी दौरान उस रास्ते से गुजर रहे घोड़ा नखाश चौकी इंचार्ज इमरान फरीद ने उन्हें देख लिया। पूछताछ में उन्हें पता चला कि पूर्व विधायक के आवास में धमाका हुआ है।

 

चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचने के साथ उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। पुलिस ने पूरे आवास घेरकर छानबीन की तो पहले दमयंती सिंह ने विस्फोट के पीछे किसी की साजिश होने की बात कही थी। बाद वह इस बात से पीछे हट गईं और विस्फोट से अनभिज्ञता जताने लगी थीं। 

 

इससे पुलिस का शक गहरा गया। मामले की सत्ता व शासन से जुड़े लोगों को जानकारी दी गई। इसके चलते ही घायलों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मंगलवार देर रात ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साक्ष्य संकलन के लिए सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए और डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता के साथ ही एटीएस को बुलाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed