Live
यूपी विधानमंडल : महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर वेल में आमने-सामने आए सत्ता पक्ष-विपक्ष, सीएम ने चुप कराया
{"_id":"69f2d82223e8bf490a0bb0b0","slug":"up-vidhanmandal-session-up-legislature-s-special-session-on-women-s-reservation-today-2026-04-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानमंडल : महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर वेल में आमने-सामने आए सत्ता पक्ष-विपक्ष, सीएम ने चुप कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
समाजवादी पार्टी व कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में आज यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। विशेष सत्र के दौरान भाजपा निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। विशेष सत्र के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया। देखें सभी अपडेट्स
विशेष सत्र को संबोधित करते सीएम योगी।
- फोटो : यूपी विधानसभा यूट्यूब चैनल।
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:31 AM, 30-Apr-2026
सीएम योगी बोले- महिलाओं के लिए जनधन खाते खोले, शौचालय बनवाए
यूपी विधानमंडल सत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे पर आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये। जबकि इन्हीं अकाउंट में कोविड के दौरान महिलाओं को शासन की सहायता दी गई। महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए लेकिन सपा के लोग कभी भी महिलाओं के सम्मान के प्रति कभी संवेदनशील नहीं रहे। ये शौचालय नारी की गरिमा के प्रतीक थे।
11:11 AM, 30-Apr-2026
वेल में आकर पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की
यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र।
- फोटो : यूपी विधानसभा यूट्यूब चैनल।
विधानमंडल के विशेष सत्र के शुभारंभ होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और वेल में आकर एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा विधायकों को शांत करवाया।
11:05 AM, 30-Apr-2026
सपा सदस्यों ने मोदी की तस्वीर लगाकर की नारेबाजी
विशेष सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे सपा विधायकों ने पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लागू किया जाए।11:03 AM, 30-Apr-2026
महिला आरक्षण पर भाजपा विधायकों ने किया पैदल मार्च
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा की महिला विधायकों ने पैदल मार्च किया और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की।11:01 AM, 30-Apr-2026
महिला आरक्षण पर भाजपा महिला विधायकों की नारेबाजी, कहा बुर्के में छिप जाता है विपक्ष
भाजपा की महिलाओं ने भी महिला आरक्षण की मांग करते हुए सदन में नारेबाजी की। भाजपा विधायक भी तख्ती लेकर सदन में पहुंची हुई थीं।10:58 AM, 30-Apr-2026
महिला आरक्षण पर गैलरी में तख्ती लेकर पहुंचे सपा विधायक, की नारेबाजी
सदन के विशेष सत्र में शमिल होने के लिए पहुंचे सपा विधायकों ने महिला आरक्षण को लागू करने की मांग की और सदन की गैलरी में तख्ती लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 30-Apr-2026
सपा-कांग्रेस स्पष्टीकरण दें और निंदा प्रस्ताव पारित करने में मदद करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : यूपी सरकार यूट्यूब चैनल।
सीएम योगी ने कहा कि विशेष सत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किए गए कार्यों की चर्चा होगी। वहीं, शाहबानो प्रकरण से लेकर अब तक लगातार नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध करने वाले सपा, कांग्रेस, टीएससी और डीएमके की भूमिका पर भी बात होगी। कैसे आधी आबादी के मुद्दों पर ये लोग डकैती डालते हैं। इस पर चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि अगर सपा-कांग्रेस में नैतिक साहस है तो वो चर्चा में भाग लें साथ ही इस बात का भी स्पष्टीकरण दें कि उन्होंने संशोधन विधेयक का विरोध क्यों किया, उनकी मंशा क्या थी और अगर उन्हें लगता है कि सपा-कांग्रेस के नेताओं ने गलत किया है तो वो माफी मांगें और निंदा प्रस्ताव को पारित करवाकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
उन्होंने कहा कि अगर सपा-कांग्रेस में नैतिक साहस है तो वो चर्चा में भाग लें साथ ही इस बात का भी स्पष्टीकरण दें कि उन्होंने संशोधन विधेयक का विरोध क्यों किया, उनकी मंशा क्या थी और अगर उन्हें लगता है कि सपा-कांग्रेस के नेताओं ने गलत किया है तो वो माफी मांगें और निंदा प्रस्ताव को पारित करवाकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
10:47 AM, 30-Apr-2026
सीएम योगी बोले- सपा जन्मजात महिला विरोधी
सीएम योगी ने कहा कि सपा जन्मजात महिला विरोधी है और सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बर्बरता की है। सपा की सरकार के दौरान नारा ही बन गया था, देख सपाई बिटिया घबराई। सपा-कांग्रेस के महिला विरोधी आचरण को देश पहले ही जानता था पर उनके पास मौका था कि अपने ऊपर लगी कालिख को हटा सकें और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन में सहयोग करते लेकिन उन्होंने वो अवसर भी खोया। अब सपा-कांग्रेस अपनी महिला विरोधी मुहिम में लगे हुए हैं कि यह संशोधन पास न हो पाए। आज उसी पर चर्चा के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।
10:36 AM, 30-Apr-2026
सीएम योगी बोले, अपने आचरण के लिए माफी मांगें सपा-कांग्रेस
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर यूपी विधानमंडल के बुलाए गए एकदिवसीय सत्र के पहले मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने महिला विरोधी आचरण का प्रदर्शन किया है जिसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए विधानमंडल का यह विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शाहबानो प्रकरण और अब महिला आरक्षण का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अगर सपा-कांग्रेस में साहस है तो सदन की चर्चा में भाग लें और अपने आचरण को लेकर माफी मांगें।
10:03 AM, 30-Apr-2026
सपा ने लगाया झूठ फैलाने का आरोप
अति निंदा प्रस्ताव में कहा गया कि हम इस बात की भी घोर निंदा करते हैं कि भाजपा महिला आरक्षण को लेकर झूठ फैला रही है कि यह बिल विपक्ष ने पास नहीं होने दिया। जबकि, यह बिल सभी दलों ने मिलकर पास किया था और जो बिल पास नहीं हो सका वो दरअसल परिसीमन बिल था। भाजपा ने महिला आरक्षण में पिछड़ी व अल्पसंख्यक महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के प्रश्न पर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया है।
नारी वंदन का ढोंग रचने वाली भाजपाई सोच वस्तुतः नारी विरोधी है। भाजपा उस वातावरण को बनने नहीं देना चाहती, जहां नारी-पुरुष की समानता की बात हो। हमारे देश में भगवानों के नाम में स्त्री-पुरुष के साथ-साथ नाम लेने की स्वस्थ परंपरा को भी इन्होंने तोड़ा है। हम इस बात की भी घोर निंदा करते हैं कि भाजपा नारी को नारा बनाना चाहती है, जिससे सच में उन्हें अधिकार न देकर केवल दिखावटी सहानुभूति का नाटक रचा जा सके।
नारी वंदन का ढोंग रचने वाली भाजपाई सोच वस्तुतः नारी विरोधी है। भाजपा उस वातावरण को बनने नहीं देना चाहती, जहां नारी-पुरुष की समानता की बात हो। हमारे देश में भगवानों के नाम में स्त्री-पुरुष के साथ-साथ नाम लेने की स्वस्थ परंपरा को भी इन्होंने तोड़ा है। हम इस बात की भी घोर निंदा करते हैं कि भाजपा नारी को नारा बनाना चाहती है, जिससे सच में उन्हें अधिकार न देकर केवल दिखावटी सहानुभूति का नाटक रचा जा सके।
