यूपी विधानमंडल : 'मौलवियों के सामने नाक रगड़ना सपा-कांग्रेस की प्रवृत्ति', सीएम ने याद दिलाया शाहबानो प्रकरण
{"_id":"69f2d82223e8bf490a0bb0b0","slug":"up-vidhanmandal-session-up-legislature-s-special-session-on-women-s-reservation-today-2026-04-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानमंडल : 'मौलवियों के सामने नाक रगड़ना सपा-कांग्रेस की प्रवृत्ति', सीएम ने याद दिलाया शाहबानो प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
समाजवादी पार्टी व कांग्रेस द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं होने देने के विरोध में आज यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। विशेष सत्र के दौरान भाजपा निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। विशेष सत्र के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया। देखें सभी अपडेट्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:17 PM, 30-Apr-2026
सपा विधायक संग्राम यादव बोले- महिला शक्तिकरण की पुरानी कैसेट बजा रहे सीएम योगी
सपा विधायक संग्राम यादव।
- फोटो : यूपी विधानसभा यूट्यूब चैनल
विधानमंडल के नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण पर जवाब देते हुए सपा नेता संग्राम यादव ने कहा कि आज जब सदन का विशेष सत्र बुलाया गया तो उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जी नारी सशक्तिकरण पर अपनी बात रखेंगे पर उन्होंने यहां प्रवचन किया। यही बातें मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कहीं। यही बातें मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कही और आज जब पूरे देश की नजर इस सदन की कार्रवाई पर हैं तो मुख्यमंत्री ने यहां पर भी वही पुराना कैसेट जारी कर दिया।
12:05 PM, 30-Apr-2026
'संसद में अपने आचरण की भर्त्सना करे सपा'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यही कारण है कि वर्क फोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है जिसका परिणाम हुआ है कि यूपी की अर्थव्यवस्था में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अगर सपा के लोग महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं तो संसद में अपने आचरण की भर्त्सना करें और अपने व्यवहार की निंदा करें।11:55 AM, 30-Apr-2026
'कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति का कारण महिलाओं का श्राप है। अब सपा भी उसी ओर अग्रसर है। शाहबानो के मामले में सबने देखा। सपा-कांग्रेस का आचरण मौलवियों के सामने घुटने टेककर नाक रगड़ने की प्रवृत्ति है।
11:48 AM, 30-Apr-2026
सीएम योगी बोले- महिलाओं के स्वालंबन में बाधा बने सपा-कांग्रेस
विशेष सत्र को संबोधित करते सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में स्टार्ट अप योजना शुरू की गई जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन देने में सहायता की गई। कहा कि जब इन लोगों को लगा कि यूपीए से काम नहीं चलेगा तो इंडी गठबंधन बनाया। सपा-कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं के स्वावलंबन का विरोध किया और इसमें बाधा बने। इन लोगों का चेहरा बोलने का कुछ और दिखाने का कुछ और है लेकिन पूरा देश और प्रदेश आप लोगों के कारनामों को जानता है। सपा के लोगों का आचरण स्टेट गेस्ट हाउस कांड के दौरान सभी ने देखा तब भाजपा के लोग आगे बढ़े कि एक दलित की बेटी को सम्मान मिले।
11:31 AM, 30-Apr-2026
सीएम योगी बोले- महिलाओं के लिए जनधन खाते खोले, शौचालय बनवाए
यूपी विधानमंडल सत्र में महिला आरक्षण के मुद्दे पर आयोजित विशेष सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में ही सपा-कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही महिलाओं के नाम जनधन खाते खोले तो सपा के लोगों ने मजाक उड़ाते हुए कहा कि कहां हैं 15 लाख रुपये। जबकि इन्हीं अकाउंट में कोविड के दौरान महिलाओं को शासन की सहायता दी गई। महिलाओं को सम्मान देने के लिए उनकी सुरक्षा के लिए देश भर में 12 करोड़ शौचालय बनाए गए लेकिन सपा के लोग कभी भी महिलाओं के सम्मान के प्रति कभी संवेदनशील नहीं रहे। ये शौचालय नारी की गरिमा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि अब जब महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है तो उनके लिए 33 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपाइयों के इस व्यवहार पर तो गिरगिट भी शरमा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में 10 करोड़ महिलाओं को गैस सिलिंडर दिए।
11:11 AM, 30-Apr-2026
वेल में आकर पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की
यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र।
- फोटो : यूपी विधानसभा यूट्यूब चैनल।
विधानमंडल के विशेष सत्र के शुभारंभ होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और वेल में आकर एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने भाजपा विधायकों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 AM, 30-Apr-2026
सपा सदस्यों ने मोदी की तस्वीर लगाकर की नारेबाजी
विशेष सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे सपा विधायकों ने पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक लागू किया जाए।11:03 AM, 30-Apr-2026
महिला आरक्षण पर भाजपा विधायकों ने किया पैदल मार्च
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भाजपा की महिला विधायकों ने पैदल मार्च किया और विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की।11:01 AM, 30-Apr-2026
महिला आरक्षण पर भाजपा महिला विधायकों की नारेबाजी, कहा बुर्के में छिप जाता है विपक्ष
भाजपा की महिलाओं ने भी महिला आरक्षण की मांग करते हुए सदन में नारेबाजी की। भाजपा विधायक भी तख्ती लेकर सदन में पहुंची हुई थीं।10:58 AM, 30-Apr-2026
महिला आरक्षण पर गैलरी में तख्ती लेकर पहुंचे सपा विधायक, की नारेबाजी
सदन के विशेष सत्र में शमिल होने के लिए पहुंचे सपा विधायकों ने महिला आरक्षण को लागू करने की मांग की और सदन की गैलरी में तख्ती लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
