Kota Building Collapse: कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे में दबे 13 लोगों को बाहर निकाला गया
{"_id":"6987729c455dea7c2508a336","slug":"kota-building-collapse-live-several-people-injured-as-under-construction-building-collapses-rescue-operations-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota Building Collapse: कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे में दबे 13 लोगों को बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोटा
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:15 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
राजस्थान के कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात तीन मंजिला इमारत ढहने से हड़कंप मच गया। भूतल पर संचालित रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच पुलिस और राहत एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं।
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:08 AM, 08-Feb-2026
हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला की प्रतिक्रिया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कोटा के इंद्रविहार में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। मैं जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं। मैंने जिला कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। साथ ही, मैंने उन्हें यह भी निर्देश दिया है कि दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों को उचित और शीघ्र चिकित्सा उपचार मिले। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना करता हूं।'03:34 AM, 08-Feb-2026
घायलों की हुई पहचान
सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए।01:32 AM, 08-Feb-2026
हादसे पर क्या बोले कोटा के संभागीय आयुक्त?
कोटा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा, 'दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। हमें 13 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, एक नया निर्माण कार्य चल रहा था, जो ऊपर से नीचे की ओर गिर गया। निर्माण की गुणवत्ता से संबंधित लापरवाही के कारण ऐसा हो सकता है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां ड्रिलिंग का काम चल रहा था और इसकी शिकायतें भी थीं। कारणों की आगे तकनीकी जांच की जाएगी और परिणाम साझा किए जाएंगे।'01:08 AM, 08-Feb-2026
कलेक्टर ने बताई बिल्डिंग गिरने की वजह
कोटा कलेक्टर ने बताया कि जो बिल्डिंग गिरी है, उसके बगल में एक पुरानी बिल्डिंग थी। उसे तोड़ा गया था। इसकी वजह से बिल्डिंग की नींव में समस्या थी। हादसे का शुरुआती कारण यही सामने आया है। बाकी जांच के बाद पता चलेगा कि हादसे की क्या वजह थी? अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।12:57 AM, 08-Feb-2026
मलबे से अब तक 15 लोगों को निकाला गया
कोटा में इमारत गिरने की घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से अब तक 15 लोगों को निकाला जा चुका है। हादसे में घायल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो लोगों को साधारण चोटें लगी थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।12:33 AM, 08-Feb-2026
मंत्री मदन दिलावर ने की घायलों से मुलाकात
कोटा हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
12:29 AM, 08-Feb-2026
घटनास्थल पर पहुंचे ओम बिरला के ओएसडी
लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा, 'यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन यहां पहुंच गया। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 2-3 और लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें निकालने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।"12:22 AM, 08-Feb-2026
कोटा हादसे में दो की मौत
पीटीआई से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि कोटा में इमारत गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।12:15 AM, 08-Feb-2026
घायलों का इलाज जारी, मलबा हटने पर पता चलेंगे हालात :सीएमएचओ
कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) नरेंद्र नगर ने हादसे पर कहा, 'हमारी टीम आपातकालीन विभाग में आने वाले हर मरीज की जांच कर रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मलबा हटने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा। पूरा प्रशासन यहीं मौजूद है। हमारी टीमें अलर्ट मोड पर हैं।'12:01 AM, 08-Feb-2026