सब्सक्राइब करें

UP: 16 वर्ष में तीन शादियां, चेतन ने दो बताकर इसलिए किया गुमराह, गाजियाबाद सुसाइड केस में एक और नया खुलासा

समीर बिसारिया, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Feb 2026 11:03 AM IST
सार

गाजियाबाद में तीन बहनों की खुदकुशी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने 16 साल में दो नहीं, तीन शादियां की थीं। चेतन ने पुलिस को दो बताकर गुमराह किया था। पुलिस को तीन मैरिज सर्टिफिकेट मिले हैं। तीसरी पत्नी टीना बच्चों को कोरियन कल्चर से छुटकारा दिलाना और पढ़ाना चाहती थी।

विज्ञापन
Ghaziabad three sisters suicide Chetan 3 marry in 16 years he misled people by mentioning only two marriages
Ghaziabad Triple Suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद में तीन बहनों निशिका, प्राची व पाखी की आत्महत्या के मामले में नित नई परतों के खुलने का सिलसिला जारी है। अब पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरियों के पिता चेतन कुमार ने बीते 16 वर्षों में दो नहीं, तीन शादियां की थीं। इनसे जुड़े तीन मैरिज सर्टिफिकेट पुलिस को मिले हैं।


यह भी सामने आया है कि तीसरी पत्नी टीना बच्चों को कोरियन कल्चर की लत से दूर कर दोबारा पढ़ाई की ओर ले जाने का प्रयास कर रही थी। उसी के कहने पर चेतन ने एक माह पहले तीनों बेटियों का ट्यूशन लगवाया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन ने अपने बयानों में तीन शादियों की बात छिपाई थी। 
Trending Videos
Ghaziabad three sisters suicide Chetan 3 marry in 16 years he misled people by mentioning only two marriages
फ्लैट में फैली तस्वीरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब जांच के दौरान पुलिस को पता चला चला है कि चेतन ने वर्ष 2010 में सुजाता से पहली शादी की थी। इसके बाद वर्ष 2013 में उसकी बहन हिना से विवाह किया। वर्ष 2021 में सीलमपुर निवासी टीना से कोर्ट मैरिज की थी। चेतन का कहना है कि वह अपने चरित्र को लेकर सवालों से बचना चाहता था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad three sisters suicide Chetan 3 marry in 16 years he misled people by mentioning only two marriages
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अशिक्षित हैं सुजाता और हिना
पुलिस के मुताबिक, सुजाता और हिना अशिक्षित हैं। बेटियों की पढ़ाई-लिखाई पर उनका विशेष ध्यान नहीं था। इसके विपरीत टीना बच्चों को शिक्षित करना चाहती थी। उन्हें मोबाइल पर अधिक समय बिताने से लगातार टोकती रहती थी। 
 
Ghaziabad three sisters suicide Chetan 3 marry in 16 years he misled people by mentioning only two marriages
भारत सिटी सोसायटी में तीन किशोरियों की सामूहिक आत्महत्या के बाद जांच के लिए आई पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टीना को जब बेटियों के कोरियन कल्चर से जुड़ाव की जानकारी हुई तो उसने चेतन से बात की। इसके बाद चेतन ने बेटियों के मोबाइल फोन ले लिए। उनका ट्यूशन लगवाया। ट्यूशन टीचर ने जब शिकायत की कि तीनों बच्चियां वहां भी खुद को कोरियन बताती हैं तो घर में डांट-फटकार का सिलसिला बढ़ गया।

 
विज्ञापन
Ghaziabad three sisters suicide Chetan 3 marry in 16 years he misled people by mentioning only two marriages
भारत सिटी सोसायटी के फ्लैट में कमरे की दीवार पर किशोरी ने लिखी लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोरियन ने बेटियों को मार डाला
हादसे के बाद से सुजाता और हिना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। दोनों सदमे में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम कई बार चेतन के घर बातचीत के लिए जा चुकी है। इस दौरान सुजाता और हिना बातचीत के बीच अचानक यह कहते हुए बेसुध हो जाती हैं कि कोरियन ने मेरी बेटी को मार डाला। काफी देर तक यही बात दोहराती रहती हैं। फिलहाल चेतन, टीना और परिवार के अन्य सदस्य उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed