सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Tattapani has emerged as a center of religious faith, belief, and tourism activities

Mandi: धार्मिक आस्था, विश्वास और पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बनकर उभरा तत्तापानी

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:01 AM IST
Mandi Tattapani has emerged as a center of religious faith, belief, and tourism activities
जिला मंडी के करसोग क्षेत्र में स्थित तत्तापानी तेजी से नए पर्यटन गंतव्य के रूप में उभर रहा है। अपने गर्म पानी के चश्मों के लिए मशहूर यह ऐतिहासिक नगर कोल डैम में रोमांचक वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए भी अब विख्यात हो रहा है। प्रदेश की राजधानी शिमला से महज 55 किमी दूर तत्तापानी आस्था, विश्वास और साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। अपने मनोरम प्राकृतिक दृश्यों और गहरी आध्यात्मिक जड़ों के कारण यह क्षेत्र हर तरह के सैलानियों को आकर्षित करता है। कोलडैम परियोजना के कारण तत्तापानी में बनी झील में कई जलक्रीड़ा गतिविधियां शुरू की गई हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए पानी में अठखेलियां करती मोटर बोट से लेकर जेट स्की और हॉट एयर बैलून जैसी क्रीड़ाएं करवाई जा रही हैं। तत्तापानी क्षेत्र को एक नए पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने की कवायद शुरू की गई है। इसके अन्तर्गत कोलडैम प्रबंधन के साथ हाल ही में बैठक कर राज्य सरकार ने धार्मिक आस्था और विश्वास की इस धरती पर स्थित गर्म पानी के प्राकृतिक चश्मों को पुनर्जीवित करने की पहल की है। साथ ही पहले से मौजूद कुंडों की हालत सुधारने तथा उनमें गर्म पानी उचित मात्रा में उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इन कार्यों के दृष्टिगत कोलडैम प्रबंधन को विस्तृत डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस स्थान को विकसित कर, यहां के धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सौंदर्य को बरकरार रखा जा सके। सतलुज नदी के किनारे स्थित तत्तापानी अपने प्राकृतिक गर्म पानी के चश्मों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां का गंधकयुक्त गर्म पानी औषधीय गुणों से भरभूर है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से चर्म रोग और जोड़ों के दर्द ठीक हो जाते हैं। इसके अतिरिक्त, यहां का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से कुंभ स्नान के बराबर पुण्य मिलता है। हर वर्ष मकर संक्रांति पर, गर्म पानी के कुंडों में हजारों लोग आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बनते हैं। सूर्य देव के उत्तरायण होने पर यहां मकर संक्रांति उत्सव मनाया जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। गर्म पानी के चश्मों में स्नान कर तुलादान करने की परंपरा भी रही है। लोग श्रद्धानुसार अन्न, वस्त्र आदि दान करते हैं। मान्यता अनुसार इससे ग्रह दोष शांत होते हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि व मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व भी है, क्योंकि यह सप्तऋषियों में से एक ऋषि जमदग्नि की तपोस्थली मानी गई है। तत्तापानी वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव प्रेम रैना का कहना है कि यह स्थान धार्मिक आस्था, विश्वास और पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन कर उभरा है। ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि होने, यहां का धार्मिक महत्व, औषधीय गुणों से भरपूर गर्म पानी के कुंड और झील में आयोजित होने वाली जलक्रीड़ा गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बीएचयू में छात्राओं का धरना, VIDEO

08 Feb 2026

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता

07 Feb 2026

Meerut: मवाना तहसील पहुंचे कमिश्नर और डीआईजी, समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

07 Feb 2026

Meerut: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर प्रक्रिया की ली जानकारी

07 Feb 2026

Meerut: वैलेंटाइन वीक को लेकर सज़ा मार्केट, रोज़ डे पर हुआ प्यार का इज़हार, रंग-बिरंगे गुलाब बने पसंद

07 Feb 2026
विज्ञापन

भीतरगांव ब्लाक में बिना प्रस्ताव के पंचायत भवन ढहाया, प्रधान-सचिव पर आरोप

07 Feb 2026

भीतरगांव में खिली सुनहरी धूप, ठंड से मिली राहत, लंगूरों ने भी लिया धूप का आनंद

07 Feb 2026
विज्ञापन

12 घंटे से बंद है साढ़ विद्युत सब स्टेशन से सप्लाई

07 Feb 2026

साढ़ में सड़क हादसा, बाइक सवार जहानाबाद के युवक की मौत

07 Feb 2026

अबकी गर्मी में बिजली की समस्या से मिलेगी निजात, 26 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए

07 Feb 2026

बुजुर्ग मां की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

07 Feb 2026

नवीन गंगा पुल पर सुबह डेढ़ घंटे तक लगा जाम, राहगीर परेशान

07 Feb 2026

मरम्मत कार्य से सात घंटे गुल रही 13 मोहल्लों की बिजली

07 Feb 2026

Video: चंदौसी में छेड़छाड़ के आरोपी को थाने के बाहर किशोरी ने जूते से पीटा, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

07 Feb 2026

बांदा: लापता बालक की कुकर्म के बाद हत्या, गांव के ही कुछ साथियों पर संदेह

07 Feb 2026

VIDEO: घूसखोर पंडत वेब सीरीज के विरोध में फूटा आक्रोश, अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

07 Feb 2026

औरैया: ट्रक ने स्कूल बस में मारी टक्कर, छात्रा घायल

07 Feb 2026

VIDEO: 'संकट में है किसान', प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की नीतियों पर बोला तीखा हमला

07 Feb 2026

जौनपुर में सीटेट की परीक्षा में दो सॉल्वर गिरफ्तार; VIDEO

07 Feb 2026

जगदलपुर: राष्ट्रपति के आगमन के बीच चार जगहों पर आगजनी, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

07 Feb 2026

Datia News: इंदरगढ़ में सरपंच पुत्र की मौत से सनसनी युवक ने अवैध हथियार से खुद को मारी गोली

07 Feb 2026

VIDEO: यशोदा मैया की जय-जयकार से गूंजा नंदगांव, रोशनी से जगमग हुआ नंदबाबा मंदिर; भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

07 Feb 2026

VIDEO: आगरा के होटल में लगी आग, लपटों से फैल गई दहशत; जान बचाकर भागे यात्री

07 Feb 2026

कानपुर: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स सम्मानित

07 Feb 2026

कानपुर: केडीए कॉलोनी में खुलेआम जलाया जा रहा कूड़ा, प्रदूषण फैलने से इलाके के लोग परेशान

07 Feb 2026

कानपुर: चकेरी में बाइक सवार लुटेरों ने महिला से लूटी चेन

07 Feb 2026

कानपुर: सीटीईटी परीक्षा छूटने के बाद श्याम नगर पुल पर लगा जाम

07 Feb 2026

कानपुर: सीटीईटी परीक्षा को कुछ अभ्यर्थी ने कठिन तो कुछ ने सरल बताया

07 Feb 2026

लखनऊ में बालिका कॉलेज के सामने मयखाना, जाम लड़ाते लोग कसते हैं फब्तियां

07 Feb 2026

निर्माण के कुछ माह बाद ही सड़क टूटकर बिखरी, VIDEO

07 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed