Live
हिमाचल पंचायत चुनाव: हमीरपुर जिले की री पंचायत कंगरी वार्ड में चुनाव का बहिष्कार, जानें कहां कितना मतदान
{"_id":"6a17bdbcf0d38439cf03b819","slug":"himachal-panchayat-elections-second-phase-of-voting-and-result-today-2026-05-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पंचायत चुनाव: हमीरपुर जिले की री पंचायत कंगरी वार्ड में चुनाव का बहिष्कार, जानें कहां कितना मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 28 May 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Himachal Pradesh Panchayat Election 2026 Live Updates: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। तय समय के मुताबिक वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। दूसरे चरण में राज्य की 1276 पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
04:44 PM, 28-May-2026
हमीरपुर की री पंचायत कंगरी वार्ड में चुनाव का बहिष्कार, 288 में से पांच वोटर ने किया मताधिकार का प्रयोग
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत री के वार्ड नंबर-1 कंगरी में ग्रामीणों ने पंचायती राज चुनाव का बहिष्कार कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए और उनकी समस्याओं का समाधान भी नहीं किया गया। इसके चलते मतदान केंद्र प्राथमिक पाठशाला कंगरी में सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के बावजूद दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ग्रामीणों का दावा है कि दो दिन पहले वह प्रशासनिक अधिकारियों से मिले थे लेकिन उन्हें समस्या के समाधान का संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि मतदान तिथियों की घोषणा से पहले ही प्रशासन को चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वार्ड के करीब 288 मतदाताओं में से अधिकांश ने मतदान से दूरी बनाए रखी। हालांकि पांच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं वार्ड सदस्य, प्रधान और उपप्रधान सहित अन्य पदों के लिए भी इस वार्ड से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।
ग्रामीणों की मुख्य मांग कंगरी वार्ड को री पंचायत से हटाकर ख्याह लोहाखरियां पंचायत में शामिल करने या अलग पंचायत बनाने की है। ग्रामीणों कहना है कि री पंचायत घर तक पहुंचने के लिए करीब मीलों का सफर तय करना पड़ता है। खड्ड पार कर भी लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे पंचायत संबंधी कार्य करवाना मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। उनका कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष समस्याएं उठाई गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसी कारण सर्वसम्मति से चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
पहली बार मतदाता बने एक युवक ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व में भाग न ले पाने का दुख है, लेकिन गांव की अनदेखी से लोग आहत हैं। वहीं पूर्व वार्ड सदस्य ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने मांगें नहीं मानीं तो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार किया जाएगा।

04:15 PM, 28-May-2026
कांगड़ा में 3 बजे तक कितना मतदान?
कांगड़ा में दोपहर 3:00 बजे तक 68.62% मतदान। वोटर टर्नआउट बढ़ेगा।
Trending Videos
03:38 PM, 28-May-2026
शिमला में 98 वर्षीय धनी राम ने किया मतदान
98 वर्ष की आयु में भी लोकतंत्र के प्रति उत्साह और जागरूकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए धनी राम ने शिमला ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेहरा के वार्ड नंबर 5 सोहल में आयोजित पंचायती राज चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उनका यह उत्साह युवाओं सहित सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। धनी राम ने मतदान कर यह संदेश दिया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्षेत्र के लोगों ने भी उनके जज्बे और लोकतांत्रिक सोच की सराहना की।
02:52 PM, 28-May-2026
लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदान करना हम सभी का कर्तव्य: अनुराग सिंह ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के अवसर पर आज अपने जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर गांव में सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाये रखने के लिए मतदान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने प्रदेशवासियों से पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए कहा कि गाँव के विकास तथा सही प्रतिनिधि के चुनाव के लिए प्रत्येक मत अत्यंत महत्वपूर्ण है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला होती हैं और जनता द्वारा चुना गया सक्षम नेतृत्व ही गांवों को विकास की नई दिशा दे सकता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह करते हुए संदेश दिया — पहले मतदान, फिर अन्य काम।
02:35 PM, 28-May-2026
चंबा जिले में कितने प्रतिशत मतदान?
चंबा जिले की 116 पंचायतों में पूर्वांह्न 11:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक 29.54 प्रतिशत मतदान हुआ है।02:34 PM, 28-May-2026
जिला हमीरपुर में एक बजे तक 62.46 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 28-May-2026
जिला कुल्लू 1 बजे तक 64.48 प्रतिशत मतदान
विकास खण्ड आनी 64.72 प्रतिशतविकास खण्ड बंजार 62.86 प्रतिशत
विकास खण्ड भुंतर 63.05 प्रतिशत
विकास खण्ड कुल्लू 65.85 प्रतिशत
विकास खण्ड नग्गर 69.46 प्रतिशत
विकास खण्ड निरमंड 60.76 प्रतिशत
02:09 PM, 28-May-2026
देश के पहले मतदाता की पंचायत कल्पा में मतदान जारी
देश के पहले मतदाता स्वर्गीय श्याम सरन नेगी की गृह पंचायत कल्पा में वीरवार को मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर युवाओं से लेकर बुजर्गो तक भारी उत्साह है। कल्पा पंचायत में दोपहर 1:00 बजे तक 59.14 प्रतिशत मतदान हो चुका है।01:46 PM, 28-May-2026
मंडी में दोपहर एक बजे तक 63.24 फीसदी मतदान
जिला मंडी में पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को गांव-गांव में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और पहली बार मतदान करने पहुंचे मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। जिले की 196 ग्राम पंचायतों के 1124 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे तक 21.07 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 42.89 फीसदी पहुंच गया। वहीं दोपहर एक बजे तक जिले में कुल 63.24 फीसदी मतदान हो चुका था। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर चहल-पहल बनी रही। कई जगह बुजुर्ग मतदाता परिवार के सदस्यों के सहारे मतदान केंद्र पहुंचे तो युवाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही और कई केंद्रों पर पुरुषों से अधिक महिलाएं कतारों में नजर आईं। दूरदराज के इलाकों में लोग पैदल चलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों में पंचायतों के विकास, सड़क, पानी और अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चाएं भी होती रहीं। जिला प्रशासन और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है।01:38 PM, 28-May-2026
जिला कुल्लू 1 बजे तक 64.48% मतदान
विकास खण्ड आनी 64.72%विकास खण्ड बंजार 62.86%
विकास खण्ड भुंतर 63.05%
विकास खण्ड कुल्लू 65.85%
विकास खण्ड नग्गर 69.46%
विकास खण्ड निरमंड 60.76%