{"_id":"6a1825a49d8a429cd50464ae","slug":"chitrakoot-two-real-brothers-killed-in-vehicle-collision-family-plunged-into-anguish-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयाें की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में भीषण हादसा: वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयाें की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 28 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपी के चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयाें की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सरधुवा थाना क्षेत्र अरछा बरेठी गांव से बुधवार की रात को अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, इससे दो सगे भाई घायल हो गए। दोनों को पीआरवी अपने वाहन से लेकर सीएचसी गई। वहां से रेफर कर दिया, जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई थी। दूसरे की प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के भगौती पुरवा निवासी राममूरत ने बताया कि उसके घर में तेली कार्यक्रम था। उसमें तेली बनाने के लिए दूध लेने के लिए उसका बड़ा बेटा गणेश दत्त (35) व छोटा बेटा रंजन कुमार (30) रात करीब आठ बजे अपनी बरेठी निवासी बुआ के यहां बाइक से गए थे। वहां से लौटते समय बरेठी के बाहर निकलते ही रघुवंशीपुर के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, इससे बेटे बाइक सहित सड़क किनारे खंती में गिर गए। गिरने से दोनों भाई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने अपने वाहन से दोनों भाइयों को सीएचसी पहाड़ी में भर्ती कराया।
Trending Videos

वहां हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने गणेशदत्त को मृत घोषित कर दिया। वहीं रंजन की हालत में सुधार न होने पर प्रयागराज भेज दिया। वहां ले जाते समय रामनगर के पास उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद कार्यक्रम की खुशियां गम में बदल गईं। थाना प्रभारी निशिकांत राय ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। वहां दोनों की मौत हो गई।
मृतकों के चार भाई गंगाप्रसाद, रविप्रकाश, चंद्रप्रकाश, अरविंद, व तीन बहन व मां फूलमती हैं। गणेशदत्त के एक बेटा पवन, दो बेटी सपना व रचना और पत्नी राजकुमारी हैं। वहीं रंजन के एक बेटा दीपक व पत्नी चुन्नी देवी है। घटना के बाद से सभी का हाल बेहाल है।