सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dead Body of school director missing for three days found alleged murder due to love affair in Pilibhit

Pilibhit News: तीन दिन से लापता स्कूल संचालक का शव मिला, प्रेम संबंध के चलते हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 28 May 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में निजी स्कूल के संचालक का शव बृहस्पतिवार सुबह पुल के नीचे मिला। वह तीन दिन से लापता थे। परिजनों ने उनकी हत्या का आरोप लगाया है।

Dead Body of school director missing for three days found alleged murder due to love affair in Pilibhit
महेंद्रपाल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में तीन दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह पुल के नीचे मिला। मृतक की पहचान गांव निजाम डांडी निवासी महेंद्रपाल के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल के संचालक थे। परिजनों ने महेंद्रपाल की हत्या का आरोप लगाया है। उनके बरेली की एक महिला से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos




मृतक के चाचा लालाराम ने बताया कि महेंद्रपाल 25 मई को दोपहर में धान का बीज लेने शहर गए थे। वह बीज लेकर घर नहीं लौटे। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार को परिजनों ने जहानाबाद थाने में महेंद्रपाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने भी जांच पड़ताल शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह गांव के दो बच्चों ने पुल के नीचे एक शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की शिनाख्त महेंद्रपाल के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंध और हत्या का आरोप
महेंद्रपाल के चाचा लालाराम ने बताया कि महेंद्रपाल निजी स्कूल संचालित करते थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है और उनके तीन बच्चे हैं। लालाराम ने यह भी बताया कि महेंद्रपाल के बरेली की एक महिला से संबंध थे। दोनों की मुलाकात ऋषिकेश में हुई थी। परिजनों को आशंका है कि इन्हीं प्रेम संबंधों के चलते महेंद्रपाल की हत्या की गई है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed