सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As temperatures rise, the market becomes lively, and demand for ACs and coolers increases.

Pilibhit News: तापमान बढ़ते ही बाजार में रौनक, एसी-कूलर की मांग बढ़ी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
As temperatures rise, the market becomes lively, and demand for ACs and coolers increases.
शहर की एक दुकान पर फ्रिज देखतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
- मार्च से मई तक बिक्री में इजाफा, पंखे की ज्यादा मांग, दुकानों में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़, व्यापारी भी दिख रहे खुश

पीलीभीत। गर्मी में तापमान चढ़ते ही इलेक्ट्राॅनिक बाजार में एसी, कूलर और पंखे की मांग में उछाल आया है। मार्च से अब तक एसी, कूलर का व्यापार भी खूब बढ़ा है। सामान्य वर्ग के लोग पंखों की ज्यादा खरीद कर रहे हैं। कंपनी शोरूम, दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अधिक है। ऐसे में व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं।
मई महीने के आधा बीतने के साथ सूरज के तेवर और तल्ख हो गए। मार्च-अप्रैल के मुकाबले मई में एसी-कूलर के बाजार में जमकर खरीदारी हो रही है। व्यापारियों के मुताबिक, जहां मार्च में तीन करोड़ और अप्रैल में चार करोड़ वहीं, मई में मौजूदा समय में तीन करोड़ हो गया है, जबकि अभी महीने के कुछ दिन शेष बचे है। ऐसे में अभी व्यापार बढ़ने के आसार हैं। लोग एसी, कूलर के साथ ही पंखे भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार व्यापार ज्यादा ही बेहतर है। इलेक्ट्राॅनिक बाजार पूरी तरह से गुलजार है। संवाद
--
डेढ़ टन की एसी की ज्यादा मांग, दस हजार तक बिक रहे कूलर
- बाजार में 27 हजार से 80 हजार रुपये कीमत तक का एसी है। इसमें डेढ़ टन का एसी लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी कीमत 30 हजार से शुरू हो रही है। वहीं, तीन हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के कूलर भी बाजार में उपलब्ध है, लेकिन इसमें अधिकांश ग्राहक आठ से दस हजार के बीच का कूलर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

--
पांच हजार रुपये तक मिल रहे पंखे, डेढ़ हजार की कीमत की बिक्री अधिक
-गर्मी को देखते हुए बाजार में विभिन्न कंपनियों की ओर से डिजाइन वाले पंखे लोगों के लिए आकर्षक बने हुए हैं। रिमोट वाली पंखे भी लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। पांच हजार रुपये तक पंखे बाजार में उपलब्ध है, लेकिन डेढ़ हजार रुपये कीमत के पंखे की मांग अधिक है।
------
इलेक्ट्रॉनिक बाजार गुलजार, व्यापारी खुश
गर्मी अपने चरम पर है। इलेक्ट्राॅनिक बाजार पूरी तरह से गुलजार है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार ग्राहक अधिक पहुंच रहे हैं। व्यापार भी लगातार बढ़ रहा है। इस बार एसी-कूलर की अधिक मांग बढ़ी है।
- एमए जिलानी, व्यापारी।
------
इलेक्ट्राॅनिक बाजार इस बार काफी बेहतर है। ग्राहकों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। ग्राहक कंपनी के इलेक्ट्राॅनिक सामान अधिक खरीद रहा है। इस बार व्यापार सबसे बेहतर होने की उम्मीद है।- राजा, व्यापारी।

शहर की एक दुकान पर फ्रिज देखतीं महिलाएं। संवाद

शहर की एक दुकान पर फ्रिज देखतीं महिलाएं। संवाद

शहर की एक दुकान पर फ्रिज देखतीं महिलाएं। संवाद

शहर की एक दुकान पर फ्रिज देखतीं महिलाएं। संवाद

शहर की एक दुकान पर फ्रिज देखतीं महिलाएं। संवाद

शहर की एक दुकान पर फ्रिज देखतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed