सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 25 जून को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 25-06-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:57 PM, 25-Jun-2026

BJP New Team: भाजपा ने चला गुर्जर कार्ड, नवाब सिंह नागर बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, पश्चिमी सियासत में नए संकेत

BJP New Team: BJP Bets on Gurjar Leadership, Nawab Singh Nagar Appointed West Regional President
भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ा सियासी संदेश देते हुए पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे गुर्जर समाज को साधने और चुनावी समीकरण मजबूत करने की रणनीति मान रहे हैं। और पढ़ें
01:44 PM, 25-Jun-2026

BJP New Team: चुनाव से पहले बदले पार्टी के समीकरण, OBC पर बड़ा दांव, बेनिवाल समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी

BJP Announces New Uttar Pradesh Team, OBC Leaders Get Key Roles Ahead of Assembly Polls
उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई प्रदेश टीम का एलान कर दिया है। नई प्रदेश टीम में पश्चिमी यूपी को खास तवज्जो मिली है। मोहित बेनिवाल समेत कई नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया है। और पढ़ें
12:57 PM, 25-Jun-2026

UP: बंधुआ मजदूरी मामले पर भड़कीं प्रियंका गांधी, क्रूरता पर जताया रोष, दोषियों को नजीर बनने वाली सजा की मांग

UP: Priyanka Gandhi Slams Bonded Labour Case, Demands Exemplary Punishment for Accused
मुजफ्फरनगर के मांडी में सामने आए बंधुआ मजदूरी और मजदूरों पर कथित अत्याचार के मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोषियों को ऐसी सजा देने की मांग की है जो भविष्य के लिए नजीर बने। और पढ़ें
12:00 PM, 25-Jun-2026

Baghpat: वाटरकूलर पर भिड़े दो पक्ष, पंचायत घर में चलीं कुर्सियां, जांच के बीच बढ़ा हंगामा

Baghpat: Water Cooler Dispute Triggers Clash in Panchayat Building, Chairs Thrown During Uproar
बागपत के बोडढा गांव में पंचायत घर के वाटरकूलर को लेकर प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता के बीच विवाद हो गया। पंचायत घर में हंगामे के दौरान कुर्सियां चलीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। और पढ़ें
11:27 AM, 25-Jun-2026

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी आज, दुर्लभ योगों का बना महासंयोग, विष्णु पूजा से मिलेगा विशेष फल

Nirjala Ekadashi Today: Rare Auspicious Yogas Enhance Significance of Lord Vishnu Worship
Nirjala Ekadashi Today: निर्जला एकादशी पर इस वर्ष कई दुर्लभ और शुभ योग बन रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है। जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और दान का विशेष फल। और पढ़ें
11:15 AM, 25-Jun-2026

Emergency: जेलों में ठूंसे गए लोग, नाखून तक उखाड़े, आपातकाल में मेरठ की सड़कों पर पुलिस ने तोड़ी थीं बर्बरता

Emergency Horror in Meerut: Arrests, Torture and Suppression Still Haunt Memories
25 जून 1975 को लागू आपातकाल की यादें मेरठ में आज भी लोगों को सिहरने पर मजबूर कर देती हैं। धरपकड़, जेल, यातनाएं और जबरन नसबंदी जैसे घटनाक्रम लोकतंत्र सेनानियों के जेहन में आज भी ताजा हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:44 AM, 25-Jun-2026

Bijnor: युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर तकिए से मुंह दबाकर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Bijnor News: Wife Accused in Husband’s Death, Child’s Claim Adds Mystery to Case
बिजनौर के नाइपुरा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी पर तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। और पढ़ें
10:36 AM, 25-Jun-2026

UP: बिजनौर में छोटे भाई ने की बड़े की हत्या, सोते हुए गला रेता, देवरानी-जेठानी के झगड़े की भेंट चढ़ा सलीम

Bijnor Murder Case:  Younger Brother Kills Elder Brother Over Ongoing Family Dispute in Bijnor
Bijnor Saleem Murder Case: बिजनौर के बेग्गावाला गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने बड़े भाई मोहम्मद सलीम की सोते समय गर्दन पर सब्बल से वार कर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद परिवार समेत फरार हो गया। और पढ़ें
10:30 AM, 25-Jun-2026

Meerut Weather Update: मॉनसून के इंतजार के बीच रिमझिम फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज, धूप निकलते ही बढ़ी उमस

Meerut Weather Update: Light Rain Brings Brief Relief, Humidity Persists as Monsoon Wait Continues
मेरठ में बृहस्पतिवार सुबह हुई रिमझिम बारिश से लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिली, लेकिन धूप निकलने के बाद उमस बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार अभी धीमी है और अच्छी बारिश का इंतजार जारी है। और पढ़ें
10:28 AM, 25-Jun-2026

कानून के दिवाकर, फांसी की सजा सुनाने का रिकॉर्ड: 80 दिन, नौ लोगों को सुना चुके सजा-ए-मौत; रवि कुमार की कहानी

मुजफ्फरनगर में न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने फांसी की सजा सुनाने का रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 80 दिन में तीन मामलों में अब तक नौ लोगों को फांसी की सजा सुना चुके हैं।उन्होंने इंस्टाग्राम की पोस्ट का हवाला देते हुए सुरक्षा मांगी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed