सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Misrikh MP Ashok Rawat appointed State President of Scheduled Castes Morcha

UP News: भाजपा ने अशोक रावत को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने मिश्रिख सांसद

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा ने मिश्रिख सांसद अशोक रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी के साथ अशोक रावत का कद पार्टी में काफी बढ़ गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...  

Misrikh MP Ashok Rawat appointed State President of Scheduled Castes Morcha
मिश्रिख सांसद अशोक रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। इसमें मिश्रिख से सांसद अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 



सांसद अशोक रावत का लोकसभा सदस्य के रूप में यह तीसरा कार्यकाल चल रहा है। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को करीब एक लाख मतों से पराजित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा के साथ हरदोई की बालामऊ, मल्लावां व संडीला और  कानपुर की बिल्हौर विधानसभा आती है। उनकी अनुसूचित जाति के मतदाताओं में अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें महत्वपूर्ण पद देकर पार्टी ने अनुसूचित जाति के वोटरों को साधने का प्रयास किया है। 
विज्ञापन


सांसद अशोक रावत ने कहा कि पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। प्राथमिकता से जनहित के कार्य किए जाएंगे। शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed