सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, 37 महिलाओं को मिला टिकट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 26 Jan 2022 08:25 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

UP Assembly Election 2022 Live: UP Chunav Dates and Candidates List, BJP, Congress, SP, BSP Election Campaign When is Election in UP News Updates in Hindi
प्रियंका गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब
loader
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

08:23 PM, 26-Jan-2022

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 89 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की इस लिस्ट में भी 37 महिलाएं हैं। 
07:43 PM, 26-Jan-2022

जयंत चौधरी ने दिया प्रवेश वर्मा को जवाब

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने जयंत चौधरी को भाजपा के साथ आने का न्योता दिया। इस पर जयंत चौधरी का जवाब आया है। उन्होंने ट्वीट किया कि न्योता मुझे नहीं, उन +700 किसान परिवारों को दो जिनके घर आपने उजाड़ दिए!!
06:30 PM, 26-Jan-2022

जयंत चौधरी को प्रवेश वर्मा ने दिया भाजपा के साथ आने का न्योता

जाट नेताओं के साथ बैठक के बाद सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि जयंत चौधरी ने एक गलत रास्ता चुना है। यहां के समाज के लोग उनसे बात करेंगे, उन्हें समझाएंगे। चुनाव के बाद क्या संभावना बनती है ये देखते हैं। हम चाहते थे कि वो हमारे घर में आएं। हमारे घर के दरवाजे हमेशा उनके लिए खुले हैं। 
06:21 PM, 26-Jan-2022

प्रवेश वर्मा बोले- जयंत चौधरी के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं

जाट नेताओं से मुलाकात के बाद भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने जयंत चौधरी को लेकर कहा कि गृहमंत्री का कहना है कि चुनाव के बाद कई संभावनाएं हैं।  अभी उन्होंने एक पार्टी चुनी है। जाट समुदाय के लोग जयंत चौधरी से बात करेंगे। भाजपा के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं।
06:11 PM, 26-Jan-2022

चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग

गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के जाट नेताओं से मुलाकात की । इस बैठक में शामिल एक जाट नेता ने कहा कि हमने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की। इसके साथ ही जाटों के लिए आरक्षण और केंद्र व राज्य सरकार में जाट भागीदारी की मांग की। गृहमंत्री ने इन मुद्दों पर सकरात्मक जवाब दिया। 
 
05:21 PM, 26-Jan-2022

गायत्री प्रजापति की पत्नी को टिकट देने पर अखिलेश ने दिया जवाब

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को अमेठी से टिकट देने का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले उनके पति के खिलाफ हैं। वहीं, दूसरे नेता आजम खां और नाहिद हसन का बचाव करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजम के खिलाफ ज्यादातर केस भाजपा शासन के दौरान दर्ज किए गए हैं। यही नाहिद हसन के साथ है। नाहिद के खिलाफ भाजपा सरकार में मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:49 PM, 26-Jan-2022

जाटों को मनाने की कोशिश में अमित शाह की जाट नेताओं से मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा के आवास पहुंचे। अमित शाह यहां उत्तर प्रदेश और हरियाणा के जाट नेताओं से मिल रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह जाटों की नाराजगी दूर करने की कोशिश करेंगे। 


 
03:33 PM, 26-Jan-2022

फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष ने थामा बसपा का दामन, लुईस खुर्शीद के सामने लड़ेंगे चुनाव

फर्रुखाबाद सदर सीट पर टिकट न मिलने से नाराज जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़ बसपा का दामन थाम लिया है। अब वह पूर्व विदेश मंत्री की पत्नी लुईस खुर्शीद के सामने सदर सीट पर बसपा से चुनाव लड़ेंगे जिलाध्यक्ष के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पढ़ें पूरी खबर...
02:25 PM, 26-Jan-2022

आज आ सकती है भाजपा उम्मीदवारों की नई सूची

भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 16, चौथे चरण की 20 और पांचवें चरण की 59 सीटों के लिए प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तीन घंटे से अधिक समय तक चली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई गई। भाजपा ने तीसरे चरण की 59 में से 16, चौथे चरण की 59 में से 20 सीटों पर प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए हैं। इनमें लखनऊ की 9 सीटें भी शामिल हैं।  इन सीटों पर आज प्रत्याशियों का एलान हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
12:52 PM, 26-Jan-2022

ये ओपिनियन पोल नहीं हैं, ये ओ पीएम पोल हैं: अखिलेश

अखिलेश ने ओपिनियन पोल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये जनता का चुनाव बन गया है। इतने विधायक कभी नहीं टूटे होंगे।  इसके बाद भी ओपिनियन पोल में न जाने क्या दिखाया जा रहा है। ये ओपिनियन पोल नहीं हैं, ये ओ पीएम पोल हैं। ये भ्रम फैलाने वाले पोल हैं। ये बड़े निर्णय का समय है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed