फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रयागराज में बड़ा हादसा, पानी भरे गड्ढे में मिली चार मासूम बच्चों की लाश, एक दिन पहले से थे लापता

Wed, 09 Jul 2025 10:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मेजा (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, मेजा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 10:17 AM IST
सार

Prayagraj News : प्रयागराज में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। भट्ठे पर मजदूरी करने वाले श्रमिकों के चार बच्चों की लाश पानी भरे गड्ढे में उतराती मिली। यह गड्ढे मिट्टी की खुदाई के कारण हुए हैं और बरसात में पानी भर गया है। यह बच्चे मंगलवार दोपहर बाद से ही लापता थे। 

विज्ञापन
Prayagraj News Bodies of four innocent children found floating in a pond, were missing since a day before
मेजा में चार बच्चों की डूबकर मौत। - फोटो : अमर उजाला।

Prayagraj Today News :मेजा इलाके के बेदौली गांव से लापता चार मासूम बच्चों की बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर पानी भरे गड्ढे में लाश उतराती हुई मिली तो सनसनी फैल गई। चारों बच्चों में दो भाई-बहन हैं। बाकी दो पड़ोसी हैं। सूचना पर मौके पर एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय के साथ मेजा थाना अध्यक्ष राजेश उपाध्याय पहुंच गए। चारों बच्चों के शव को पहले सीएचसी रामनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घर में कोहराम मचा हुआ है।


 
मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव के आदिवासी बस्ती के ज्यादातर लोग गांव में स्थित ईंट भट्ठा या मनरेगा में मजदूरी का काम करते हैं। उनकी बस्ती के पास ही ईंट भट्ठा संचालित होता है। ईंट भट्ठा संचालक द्वारा मिट्टी निकालने के चक्कर में बड़ा गड्ढा कर दिया गया है। जिसमें बारिश का पानी भरा हुआ है। मंगलवार शाम तीन बजे बस्ती के लोग मनरेगा के काम में चले गए थे। शाम पांच जब बस्ती के लोग घर आए तो हीरा आदिवासी का बेटा हुनर (5), हीरा आदिवासी की बेटी वैष्णवी (3), संजय आदिवासी का बेटा खेसारी लाल (5) और विमल आदिवासी का बेटा कान्हा (5) वर्ष घर से लापता थे। 

Prayagraj News Bodies of four innocent children found floating in a pond, were missing since a day before
बच्चों की मौत के बाद गांव में पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।

इन चारों बच्चों की खोजबीन पूरी बस्ती के लोग काफी देर तक किए लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। मेजा पुलिस ने रात में ही चारों बच्चों के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की थी, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह छह बस्ती के लोगों की निगाह ईंट भट्ठा के बगल पानी भरे गड्ढे पर गई तो वहां पर चारों मासूम बच्चों की लाश उतरती हुई दिखी।

Prayagraj News Bodies of four innocent children found floating in a pond, were missing since a day before
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

ऐसे में सनसनी फैल गई। घर में कोहराम मच गया। बस्ती के लोगों ने चारों बच्चों की उतराती हुई लाश को बाहर निकाल लिया। सूचना पर एसीपी मेजा, एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक चारों बच्चे खेलते खेलते पानी भरे गड्ढे में चले गए। जिससे चारों मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने चारों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम मेजा ने बताया की चारों बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए सहायता के रूप में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News Bodies of four innocent children found floating in a pond, were missing since a day before
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।

मृत बच्चों में दो भाई बहन

मेजा थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में पानी में डूबने से जिन चार बच्चों की मौत हुई है उसमें दो बच्चे सगे भाई बहन हैं। यह बच्चे हीरा आदिवासी के हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Prayagraj News Bodies of four innocent children found floating in a pond, were missing since a day before
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद।

घटना के बाद बस्ती में कोहराम मचा हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed