{"_id":"686662629c18ef68b708c554","slug":"historic-procession-of-7th-muharram-took-place-in-phulpur-the-area-echoed-with-the-voices-of-ya-hussain-2025-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फूलपुर में निकला ऐतिहासिक सात मुहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : फूलपुर में निकला ऐतिहासिक सात मुहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा इलाका
संवाद न्यूज एजेंसी फूलपुर (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 04:28 PM IST
सार
प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में गुरुवार को ऐतिहासिक सात मुहर्रम का जुलूस बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और ‘या हुसैन’ की सदाओं से माहौल गूंज उठा।
विज्ञापन
1 of 6
फूलपुर में निकाला गया मोहर्रम का जुलूस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में गुरुवार को ऐतिहासिक सात मुहर्रम का जुलूस बड़ी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और ‘या हुसैन’ की सदाओं से माहौल गूंज उठा। सुबह करीब 10:30 बजे फूलपुर की शिया जामा मस्जिद से अलम बरामद होकर अपने कदीमी (परंपरागत) रास्ते से होते हुए मुल्लाने स्थित इमामबाड़े तक पहुंचा। वहां से अलम के साथ दुलदुल भी बरामद हुआ। यह जुलूस कर्बला के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन और उनके भाई मौला अब्बास की शहादत की याद में हर साल निकाला जाता है।
सबसे बड़ा जुलूस, देर रात तक रहता है जारी
मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष बालाग़त हुसैन ने जानकारी दी कि फूलपुर गंगापार क्षेत्र का यह सबसे बड़ा जुलूस है। इसकी लंबाई काफी अधिक होती है। यह जुलूस सुबह शुरू होकर देर रात तक जारी रहता है। इस बार भी जुलूस सुबह करीब 11 बजे रवाना हुआ और रात तक लौटकर मुल्लाने इमामबाड़े में संपन्न हुआ।
2 of 6
फूलपुर में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।
- फोटो : संवाद।
अंजुमन अब्बासिया ने पढ़ा नौहा, किया मातम
जुलूस में शामिल अंजुमन अब्बासिया ने रास्तेभर नौहा पढ़ा और मातम किया। अंजुमन के सचिव बदरुल हसन ज़ैदी ने बताया कि सात मुहर्रम को मौला अब्बास की शहादत की याद में यह जुलूस निकाला जाता है। कर्बला के मैदान में इसी दिन इमाम हुसैन के भाई अब्बास अलमदार ने बहादुरी से जंग लड़ी थी और शहीद हुए थे।
3 of 6
फूलपुर में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।
- फोटो : संवाद।
किस रास्ते से गुजरा जुलूस
यह जुलूस शिया जामा मस्जिद से शुरू होकर मुल्लाने पहुंचा, फिर दुलदुल के साथ कोहना, कैथाना, नई बस्ती, शुक्लाना, जाफरगंज कटरा, मेन बाजार, अच्छाई, बाबूपुर, शेखपुर और जमीलाबाद जैसे इलाकों से होते हुए देर रात को वापस मुल्लाने इमामबाड़े में पहुंचा। वहां मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फूलपुर में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।
- फोटो : संवाद।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जिम्मेदार लोग रहे मौजूद
पूरे जुलूस मार्ग पर पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस की अगुवाई में मीसम ज़ैदी, जलालत हुसैन, शमसुल हसन, रिजवान ज़ैदी, अस्करी रज़ा ज़ैदी, कोमल रिजवी, असद रिजवी, रूमी ज़ैदी, नजम हुसैन और एहसान हुसैन समेत कई स्थानीय जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। वहीं जगह-जगह राहगीरों और अकीदतमंदों के लिए सबीलें लगाई गई थीं ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
5 of 6
फूलपुर में निकाला गया मुहर्रम का जुलूस।
- फोटो : संवाद।
क्या है दुलदुल और अलम का महत्व
इस जुलूस में दुलदुल और अलम का खास महत्व होता है। दुलदुल हज़रत इमाम हुसैन के घोड़े का प्रतीक माना जाता है और अलम मौला अब्बास के बहादुरी भरे किरदार की याद दिलाता है। मुहर्रम के दिनों में इसी तरह के जुलूस और मजलिसें कर्बला की घटना को ताजा कर देती हैं और शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।