फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:00 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 3 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

08:54 AM, 03-Sep-2026

चित्रकूट में बारिश का कहर: अचानक ढही कच्ची दीवार, पिता और दो मासूमों की मौत, मां-बेटी घायल, अस्पताल में भर्ती

Chitrakoot News: सदर तहसील क्षेत्र के बराछ गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। पहाड़ी के नीचे बने इस घर में रात के समय सो रहे से पिता और दो मासूम बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, मां और बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया है। और पढ़ें
08:51 AM, 03-Sep-2026

झांसी मेडिकल कॉलेज: पेट में दर्द आज, अल्ट्रासाउंड होगा महीने भर बाद, निजी संस्थान में जांच कराने को मजबूर मरीज

ओपीडी की दो एक्सरे मशीनों में से एक करीब ढाई माह से खराब है। डेढ़ माह से कक्ष नं. 135 में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। इस वजह से गंभीर रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और पढ़ें
विज्ञापन
08:51 AM, 03-Sep-2026

यूपी: 15 पीएसी वाहिनी व पुलिस लाइन में होगी होमगार्ड भर्ती की पीईटी, 41424 पदों के लिए 8 सितंबर से होगा आयोजन

होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर से होगा। यह आयोजन 15 पीएसी वाहिनी व पुलिस लाइन में होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
08:41 AM, 03-Sep-2026

फतेहपुर: पहले साले को किया गायब, फिर सुसरालियों पर बांके से हमला, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर आरोपी को मार डाला

Fatehpur News: फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में युवक ने अपनी पत्नी से विवाद की रंजिश के चलते ससुरालियों पर सोते समय बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले से पहले आरोपी अपने साले राजू को भी रहस्यमय तरीके से गायब कर चुका था। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी को पीटकर मार डाला। और पढ़ें
08:25 AM, 03-Sep-2026

फर्रुखाबाद में सीएम योगी आज: 1,000 बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत किट, बेघर 31 लोगों को देंगे भूमि का पट्टा

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को फर्रुखाबाद दौरे पर रहेंगे। वह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान गंगा की बाढ़ से प्रभावित 1,000 परिवारों को 26 प्रकार की सामग्री वाली राहत किट वितरित करेंगे। इसके साथ ही बाढ़ से बेघर हुए 31 पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा और मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की धनराशि का चेक सौंपेंगे। और पढ़ें
08:21 AM, 03-Sep-2026

यूपी: एनएचएआई टोल प्लाजा पर ईडी का छापा, फर्जीवाड़े पर 14 ठिकानों पर जांच, 1.03 करोड़ बरामद

एनएचएआई टोल प्लाजा पर ईडी ने छापा मारा है। फर्जीवाड़े की शिकायत पर 14 ठिकानों पर जांच की गई। 1.03 करोड़ नकद और डिजिटल डिवाइस बरामद की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:04 AM, 03-Sep-2026

बाढ़ का कहर: मंदाकिनी अब भी उफान पर, दीवारें-कच्चे मकान ढहे, बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में आठ लोगों की मौत

Bundelkhand Rain Deaths News: मध्य प्रदेश और पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश तथा सतना के डैम से पानी छोड़े जाने के कारण चित्रकूट में मंदाकिनी नदी एक बार फिर उफना गई है। वहीं, दूसरी ओर बुंदेलखंड और आसपास के जिलों में भारी बारिश और कच्चे मकान-दीवारें गिरने से बांदा में तीन, कानपुर देहात में दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जान चली गई है। और पढ़ें
08:03 AM, 03-Sep-2026

बहन से दरिंदगी: दोस्तों ने बारी-बारी से लूटी आबरू, चचेरे भाई को भी न आई शर्म; पुलिस ने भी नहीं किया इंसाफ

आगरा में नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे बहलाकर मथुरा ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया और बाद में आगरा के होटल में तीन अन्य युवकों ने भी वारदात की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी को जेल भेजा, जबकि पीड़िता ने कोर्ट में चार आरोपियों के नाम बताए; सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें
07:54 AM, 03-Sep-2026

प्रेमियों से धोखा: फर्जी स्टांप पर करवा दी कोर्ट मैरिज, बहनों को बनाया गवाह; थाने में काटनी पड़ी पूरी रात

आगरा में एक अधिवक्ता ने प्रेमी जोड़े से स्टांप पेपर पर विवाहनामा बनवाकर हस्ताक्षर करा दिए और युवक की बहनों को गवाह बना दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महज स्टांप पेपर पर किया गया विवाह वैध कोर्ट मैरिज नहीं है। दोनों पक्षों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
  और पढ़ें
07:48 AM, 03-Sep-2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई डबल डेकर बस, चालक समेत 13 घायल

बलिया से दिल्ली जा रही शिवगंगा ट्रैवल्स की डबल डेकर बस फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 13 लोग घायल हुए, जबकि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed