फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:00 PM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 23 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:53 PM, 23-Oct-2026

हाथरस: पत्नी के दिए दूध को पीने से पति-बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मासूम की मौत, बाप-बेटा अलीगढ़ मेडिकल रेफर

विषाक्त की आशंका पर मोहम्मद दानिश और उनके बड़े बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और सनसनी फैली हुई है। और पढ़ें
12:50 PM, 23-Oct-2026

यूपी: बरेली में गैस रिसाव के बाद धमाका, मकान में मची तबाही, उखड़ गए दरवाजे और खिड़कियों के टूट गए शीशे

बरेली में एक मकान में गैस रिसाव के बाद तबाही मच गई। धमाके से घर के दरवाजे उखड़ गए। इसके साथ ही खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बरेली से दिल्ली रेफर किया गया है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
12:50 PM, 23-Oct-2026

यूपी: प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में मरीज और चालक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, हंगामा; इस कारण हुआ था विवाद

यूपी के प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में मरीज और चालक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। 25 से 30 डॉक्टरों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगा है। इलाज को लेकर विवाद हुआ था।  और पढ़ें
12:44 PM, 23-Oct-2026

हमीरपुर: तालाब में दूषित पानी से मछलियों की मौत, चार लाख का नुकसान, ठेकेदार ने ग्राम प्रधान पर लगाया आरोप

Hamirpur News: मुस्करा कस्बे में ठेके पर लिए गए इटकिरी तालाब में बड़ी संख्या में पाली जा रही मछलियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मत्स्य पालन कर रहे बाबूराम ने ग्राम प्रधान पर तालाब में गंदगी और दूषित पदार्थ मिलाने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे उन्हें लगभग चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। और पढ़ें
12:44 PM, 23-Oct-2026

हमीरपुर: इटकिरी तालाब में कई कुंतल मछलियों की मौत, पुलिस बोली-लिखित शिकायत पर होगी कार्रवाई

हमीरपुर: इटकिरी तालाब में कई कुंतल मछलियों की मौत, पुलिस बोली-लिखित शिकायत पर होगी कार्रवाई और पढ़ें
12:34 PM, 23-Oct-2026

कानपुर: अंजलि अरोड़ा को भेजा कानूनी नोटिस, मांगा 1.20 करोड़ का हर्जाना, मानहानि और आर्थिक नुकसान का आरोप

Kanpur News: नगाड़ा नाइट कार्यक्रम को बीच में छोड़ने और कानपुरवासियों पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को कानूनी नोटिस भेजा गया है। आयोजकों ने अंजलि और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे से 15 दिन के भीतर 1.20 करोड़ रुपये का हर्जाना और सार्वजनिक माफी की मांग की है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:26 PM, 23-Oct-2026

अलीगढ़-हाथरस: एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 12 बजे तक यह रहा दोनों जिलों का मतदान प्रतिशत

आज सुबह से ही मतदान केंद्र के पास मतदान पर्ची के लिए प्रत्याशियों ने अपने मतदान अभिकर्ताओं को बस्ता लेकर मुस्तैद कर दिया। आठ बजते ही मतदान शुरू हुआ। वोटिंग लिस्ट में नाम आदि ऑनलाइन और हार्डकॉपी से नाम तलाशे गए और पर्ची बनाकर दी गईं। मतदाता ने मतदान केंद्र में प्रवेश किया। तैनात पुलिसकर्मियों मोबाइल, बैग सभी बाहर ही रखवा लिया। और पढ़ें
12:24 PM, 23-Oct-2026

औरैया: शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 8.4 फीसदी वोटिंग, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्था

Auraiya News: जिले में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र-2026 के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शुरू हो गया है। जनपद में कुल 20 मतदान स्थल बनाए गए हैं, जहां 12,838 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक 8.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। और पढ़ें
12:22 PM, 23-Oct-2026

थाली में पौष्टिक आहार कम और शरीर में खून: मथुरा 63% के साथ सबसे आगे, आगरा में 59.4 प्रतिशत महिलाएं प्रभावित

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 59.4 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से प्रभावित हैं, जिससे जिला मंडल में दूसरे स्थान पर है। मथुरा में यह आंकड़ा 63 प्रतिशत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आयरन के साथ फोलिक एसिड, विटामिन बी12 और अन्य पोषक तत्वों की कमी भी एनीमिया का कारण बन सकती है।
  और पढ़ें
12:21 PM, 23-Oct-2026

औरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव का मतदान शुरू

औरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव का मतदान शुरू और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed