Live
UP MLC Chunav Live: मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा नेताओं में धक्का-मुक्की; शुरुआती दो घंटे में कहां कितना मतदान
{"_id":"6adac60a92a5627793081a11","slug":"up-mlc-elections-2026-live-up-mlc-chunav-updates-ballot-paper-1-48-million-voters-to-cast-ballots-hindi-news-2026-10-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP MLC Chunav Live: मुजफ्फरनगर में भाजपा और सपा नेताओं में धक्का-मुक्की; शुरुआती दो घंटे में कहां कितना मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 23 Oct 2026 12:18 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:18 PM IST
खास बातें
UP MLC Election 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
आपस में भिड़े दोनों दलों के नेता
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:16 PM, 23-Oct-2026
एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 42 बूथों पर 25,858 मतदाता करेंगे मतदान
गौतम बुद्ध नगर में एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान जारी है। जिले में बनाए गए सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में मतदान के लिए कुल 42 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर कुल 25,858 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ ही निगरानी की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की गई है। मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं की आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने के बाद उन्हें मतदान का अवसर दिया जा रहा है। अधिकारियों की ओर से मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।इन केंद्रों पर हो रहा मतदान
जिले में एमएलसी चुनाव के लिए दादरी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बिलासपुर, दनकौर, जेवर, रबूपुरा और जहांगीरपुर क्षेत्र में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रमुख मतदान केंद्रों में अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज रेलवे रोड दादरी, एनटीपीसी विद्युत नगर दादरी, राजकीय डिग्री कॉलेज सेक्टर-39 नोएडा, पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर-91 नोएडा, बादामी देवी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसरख और परसंदी देवी पब्लिक स्कूल छपरौला शामिल हैं।
इसके अलावा अमीचंद इंटर कॉलेज कासना, आईआईटी रुड़की कैंपस नॉलेज पार्क-2 ग्रेटर नोएडा, बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर, राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज बिलासपुर, जनता इंटर कॉलेज जेवर, पब्लिक इंटर कॉलेज रबूपुरा और पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा। चुनाव परिणाम के लिए मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।
दांव पर सपा और भाजपा की साख, कांग्रेस व बसपा नहीं हैं मैदान में
मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन-2026 में भाजपा के साथ सपा की साख दांव पर लगी है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी उनका समीकरण बिगाड़ सकते हैं। दोनों चुनाव में कुल 18 में से 14 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। कांग्रेस और बसपा इस बार मैदान में नहीं हैं। एमएलसी मेरठ स्नातक चुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सपा के प्रमेंद्र सिंह भाटी गौतमबुद्ध नगर के हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल गाजियाबाद के रहने वाले हैं। बाकी 6 प्रत्याशी निर्दलीय हैं, जो मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और सहारनपुर के रहने वाले हैं।
स्नातक सीट पर कुल 1.28 लाख मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक गाजियाबाद में 31169 मतदाता हैं। उसके बाद सहारनपुर में 24148 और मेरठ में 15510 मतदाता हैं। मुजफ्फरनगर में भी 13741, तो गौतमबुद्ध नगर में 12754 मतदाता हैं। इन जिलों के मतदाताओं की अहम भूमिका रहेगी।
वहीं, शिक्षक चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी हैं। इनमें सपा के डॉ. नितिन तोमर हापुड़ जिले के रहने वाले हैं, जहां 3735 मतदाता हैं। जबकि गौतमबुद्ध नगर के श्रीचंद शर्मा भाजपा प्रत्याशी हैं। गौतमबुद्ध नगर में शिक्षकों के 13104 वोट हैं, जो मेरठ खंड के जिलों में सबसे अधिक हैं।
एमएलसी शिक्षक चुनाव में कुल मतदाता 54125 हैं। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दमखम भर रहे हैं। कांग्रेस व बसपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। गौतमबुद्ध नगर से शिक्षक सीट पर एक और प्रत्याशी ने निर्दलीय के रूप में पर्चा भरा है।
सुबह 10 बजे तक वोटिंग
स्नातक 8.15 %
शिक्षक 10.97
12:14 PM, 23-Oct-2026
रेलवे रोड स्टेशन अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लगी लाइन
रबूपुरा के पब्लिक इंटर कॉलेज पर एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान के समय पुलिस बल तैनात है। रेलवे रोड स्टेशन स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतदान के लिए लाइन लगी है।
विज्ञापन
11:57 AM, 23-Oct-2026
अलीगढ़ में मतदान जारी
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए अलीगढ़ जिले में 10:00 बजे तक 6.50% शिक्षक और 7.23% स्नातक के लिए मतदान हुआ।11:56 AM, 23-Oct-2026
वाराणसी खंड स्नातक मतदान
सोनभद्रवाराणसी खंड स्नातक मतदान (प्रातः 10 बजे )
स्नातक 5.22%
शिक्षक 13.69%
भदोही
वाराणसी खंड स्नातक मतदान (प्रातः 10 बजे )
स्नातक 605 वोट 4.87%
शिक्षक 196 वोट 13.42%
चंदौली
वाराणसी खंड शिक्षक मतदान (प्रातः 10 बजे) चंदौली
स्नातक: 5.59%
शिक्षक: 12.43%
11:56 AM, 23-Oct-2026
जनपद मुजफ्फरनगर में एमएलसी मतदान
जनपद में 10 बजे तक कुल 56 मतदेय स्थल पर- स्नातक 8.68 % प्रतिशत मतदान हुआ है।
- शिक्षक 14.5% प्रतिशत मतदान हुआ है।
11:55 AM, 23-Oct-2026
बदायूं में 10 बजे तक 13 प्रतिशत वोट पड़े
बदायूं में उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे ज्यादा वोट बिल्सी बूथ पर 22 प्रतिशत पड़े हैं। यहां पर 309 में से 70 वोट पड़े हैं। जबकि सबसे कम वोट आसफपुर बूथ पर पड़े हैं। यहां 133 में से सिर्फ 6 वोट दस बजे तक पड़े। जिले के सभी बूथों पर कुल 13 प्रतिशत वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:54 AM, 23-Oct-2026
दो घंटे में शिक्षक एमएलसी के 10.43 और स्नातक में 5.79 फीसदी मतदान
वाराणसी क्षेत्र स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक दो घंटे में शिक्षक एमएलसी सीट पर 10.43 फीसदी और स्नातक एमएलसी सीट पर 5.79 फीसदी मतदान हुआ है। शुरुआती दो घंटे में शिक्षक सीट पर मतदान प्रतिशत स्नातक की तुलना में अधिक रहा।11:53 AM, 23-Oct-2026
मेरठ में मतदान को लेकर उत्साह
मेरठ में सुबह से ही शिक्षक और स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। सुबह से 10 बजे तक स्नातक के 6% और शिक्षक 4% वोट पड़ चुके हैं11:52 AM, 23-Oct-2026
सहारनपुर में मतदान जारी
विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सहारनपुर में सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत इस तरह से हैं।- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: 6.24 प्रतिशत
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 10.99 प्रतिशत
11:51 AM, 23-Oct-2026