Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:00 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 17 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:57 AM, 17-Nov-2026

फिरोजाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी घायल, पैर में लगी गोली; पीट-पीटकर उतारा था प्रदीप को मौत के घाट

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में युवक प्रदीप की हत्या के मामले में फरार आरोपी देवेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
  और पढ़ें
10:57 AM, 17-Nov-2026

अलीगढ़: दो थाना प्रभारी समेत आठ उपनिरीक्षक बदले, 21 निरीक्षक पुलिस लाइन भेजा, छह खंड शिक्षा अधिकारी के तबादले

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने दो थाना प्रभारियों समेत आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, चंडौस के थानाध्यक्ष मोनू कुमार आर्या को दादों और जवां की रेखा गोस्वामी को छर्रा भेजा गया है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:56 AM, 17-Nov-2026

शामली: जंगल में पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

शामली के भनेड़ा उद्दा गांव के जंगल में मंगलवार सुबह 19 वर्षीय निखिल का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
10:56 AM, 17-Nov-2026

वाराणसी में बदमाश बेखौफ: एसीपी ऑफिस के बाहर महिला की चेन लूटी, काशी दर्शन करने गुजरात से आई थी

गुजरात से काशी दर्शन के लिए आई महिला की चेन बदमाशों ने लूट ली। घटना उस समय हुई जब महिसा छठ पूजा और दर्शन कर ई-रिक्शा से होटल लौट रही थी। पुलिस अब सीसीटीवी खंगाल रही है।  और पढ़ें
10:51 AM, 17-Nov-2026

यूपी: आगरा के सराफा बाजार में भीषण अग्निकांड, जयशिव प्लाजा की तीन गद्दियां चपेट में; फायरकर्मी भी हो गए घायल

आगरा में सुबह-सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। नमक की मंडी स्थित सराफ बाजार में आग लग गई। इस अग्निकांड में सराफ की तीन गद्दियां जल गईं। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
  और पढ़ें
10:48 AM, 17-Nov-2026

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी में पुलिस मुठभेड़, छात्रा से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:44 AM, 17-Nov-2026

कानपुर: घाटमपुर में 18 को लगेगा रोजगार महाकुंभ, 2039 पदों पर होगी भर्ती, 30 हजार तक मिलेगा वेतन, जानें योग्यता

Kanpur News: घाटमपुर स्थित फत्तेहपुर नौरंगा के आईटीआई परिसर में 18 नवंबर को एक विशाल रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित इस मेले में कई नामी कंपनियां 2039 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन करेंगी, जिन्हें योग्यता के आधार पर 10 से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। और पढ़ें
10:42 AM, 17-Nov-2026

मेरठ: तेज हवा और धूप से प्रदूषण में राहत, AQI 182 पर पहुंचा; रात में बढ़ने लगी ठंड

मेरठ में पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवा और खिली धूप के कारण प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 182 दर्ज किया गया। वहीं रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ने लगा है। और पढ़ें
10:38 AM, 17-Nov-2026

बरेली: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के फार्म हाउस पर लटकी कार्रवाई की तलवार, ध्वस्तीकरण की तैयारी में बीडीए

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके शेयर वाली कंपनी के नाम पर बरेली में आलीशान फार्म हाउस बना है। इस फार्म हाउस पर अब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जानें क्या है पूरा मामला...  और पढ़ें
10:36 AM, 17-Nov-2026

वाराणसी पुलिस की कार्रवाई: विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने काशी विद्यापीठ की छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अस्सी नाला के पास मुठभेड़ के बाद उसे दबोचा गया।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed