Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6b0334d1b09fee6a7a037ff5","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-11-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
09:51 AM, 23-Nov-2026
बलिया में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में टेंट कारोबारी सहित दो की मौत, एक घायल
बलिया में तेज रफ्तार का कहर, हादसे में टेंट कारोबारी सहित दो की मौत, एक घायल और पढ़ें09:44 AM, 23-Nov-2026
शहादत: मनीष का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मची चीख-पुकार, तिरंगे में लिपटे पति को देख बेसुध हुईं पत्नी बुलबुल
हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए शामली के लांस नायक मनीष का पार्थिव शरीर सोमवार को भाज्जू गांव पहुंचा। पति को तिरंगे में लिपटा देखकर पत्नी बुलबुल बार-बार बेहोश हुईं। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। और पढ़ें
विज्ञापन
09:30 AM, 23-Nov-2026
मथुरा में भीषण हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, चार लोगों की मौत; तीन की हालत गंभीर
मथुरा के चौमुहां में सनसिटी के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। कार में सवार सात लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।और पढ़ें
09:08 AM, 23-Nov-2026
सुना है क्या: 'दुविधा में फंसे मुखिया जी' की कहानी, साथ ही 'प्रमोशन भी वायरल और पशोपेश में मुखिया' के किस्से
यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासन में तमाम ऐसे किस्से हैं, जो हैं तो उनके अंदरखाने के... लेकिन, चाहे-अनचाहे बाहर आ ही जाते हैं। ऐसे किस्सों को आप अमर उजाला के "सुना है क्या" सीरीज में पढ़ सकते हैं। तो आइए पढ़ते हैं इस बार क्या है खास... और पढ़ें08:59 AM, 23-Nov-2026
आगरा में ठंड की दस्तक: सुबह-सुबह छा रहा कोहरा, 2 डिग्री तक गिरेगा तापमान; अगले पांच दिन में बढ़ेगी सर्दी
आगरा में अगले पांच दिनों तक सुबह हल्का कोहरा छाने और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ेगी, वहीं डॉक्टरों ने पांच साल तक के बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने की सलाह दी है।और पढ़ें
08:54 AM, 23-Nov-2026
यूपी: सायरन बजते ही गुल हुई बिजली, जमीन पर लेट गए लोग; आगरा में हुई हवाई हमले की मॉक ड्रिल
आगरा की पुलिस लाइन में हवाई हमले और ब्लैक आउट की मॉक ड्रिल की गई। सायरन बजते ही बिजली गुल कर दी गई और आग बुझाने के साथ 17 घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:54 AM, 23-Nov-2026
यूपी चुनाव 2027: धर्म की राजनीति पर लगातार हमलावर रहेगी कांग्रेस, ओबीसी और दलितों पर विशेष रूप से करेगी फोकस
आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस धर्म की राजनीति, अयोध्या से जुड़े विवादों, जातीय उत्पीड़न और बेरोजगारी के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत पार्टी पूरे प्रदेश में सम्मेलन व रैलियां आयोजित कर दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करने और सामाजिक न्याय के विमर्श को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटी है। और पढ़ें08:51 AM, 23-Nov-2026
आगरा में बुलडोजर एक्शन: टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार में दूसरे दिन भी टूटीं दुकानें, सामान समेटकर भागे दुकानदार
आगरा के टेढ़ी बगिया-कालिंदी विहार क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चलाया। सौ फुटा रोड से बुद्धा पार्क तक कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए और दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।और पढ़ें
08:46 AM, 23-Nov-2026
यूपी: बसपा सुप्रीमो मायावती जैसी कुर्सी, भाषण में आक्रामक अंदाज; आकाश आनंद ने आगरा से दिया बड़ा सियासी संदेश
आगरा के एत्मादपुर में बसपा सम्मेलन के दौरान आकाश आनंद नए सियासी तेवर में नजर आए। मंच पर मायावती जैसी अलग कुर्सी और भाषण में भाजपा, सपा व कांग्रेस पर तीखे हमलों ने 2027 के चुनाव की तैयारियों के संकेत दिए।और पढ़ें
08:31 AM, 23-Nov-2026
