{"_id":"6b03a29a907ad7ba100ab11b","slug":"up-lecturers-without-b-ed-have-the-opportunity-to-apply-for-the-appointment-of-inter-college-principal-high-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इंटर कॉलेज प्रिंसिपल नियुक्ति में बिना बीएड धारक प्रवक्ताओं को आवेदन का मौका, हाईकोर्ट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इंटर कॉलेज प्रिंसिपल नियुक्ति में बिना बीएड धारक प्रवक्ताओं को आवेदन का मौका, हाईकोर्ट का फैसला
Mon, 23 Nov 2026 07:49 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 23 Nov 2026 07:49 AM IST
सार
Principal recruitment in UP: हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इंटर कॉलेज प्रिंसिपल भर्ती के लिए प्रवक्ताओं को आवेदन करने का सशर्त मौका दिया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ।
विस्तार
हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को अंतरिम आदेश दिया है कि इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल पद पर नियुक्ति के लिए बिना बीएड योग्यता वाले तीन प्रवक्ताओं को आवेदन करने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की एकल पीठ ने अंबेडकरनगर के प्रवक्ता डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी समेत सरोज कुमार द्विवेदी और माहे नूरी नाज की तीन याचिकाओं पर यह आदेश दिया। याचिकाओं में इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पद के लिए बीएड योग्यता अनिवार्य करने संबंधी तीन सितंबर 2026 की संशोधन अधिसूचना को चुनौती दी गई है।
विज्ञापन
याचियों का कहना था कि इस पद के लिए पहले बीएड की योग्यता अनिवार्य नहीं थी। उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम, 1921 में संशोधन कर अधिसूचना के माध्यम से यह योग्यता निर्धारित करना मनमाना है। कोर्ट ने तीनों को आवेदन की अनुमति देने के साथ राज्य सरकार और आयोग के अधिवक्ताओं को दो सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
