Live
UP MLC Chunav Live: यूपी में 11 सीटों पर मतदान खत्म, इस दिन आएंगे नतीजे; देखें कहां कितना हुआ मतदान
{"_id":"6adac60a92a5627793081a11","slug":"up-mlc-elections-2026-live-up-mlc-chunav-updates-ballot-paper-1-48-million-voters-to-cast-ballots-hindi-news-2026-10-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP MLC Chunav Live: यूपी में 11 सीटों पर मतदान खत्म, इस दिन आएंगे नतीजे; देखें कहां कितना हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 23 Oct 2026 04:59 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:59 PM IST
खास बातें
UP MLC Election 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान संपन्न हो गया। मतगणना के बाद 27 अक्तूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
UP MLC Election
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
04:57 PM, 23-Oct-2026
11 सीटों के लिए मतदान सम्पन्न, गोरखपुर में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इस चुनाव को सत्तारूढ़ भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।गोरखपुर में डीएवी डिग्री कॉलेज में भाजपा और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। यह टकराव सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के सामने हुआ।
04:55 PM, 23-Oct-2026
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्त, 79.01 फीसदी हुआ मतदान
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जिलों में मतदान समाप्त हो गया। यहां कुल 79.01 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
03:46 PM, 23-Oct-2026
गौतम बुद्धनगर का दो बजे तक का मतदान प्रतिशत
- शिक्षक- 38.72 फीसदी
- स्नातक- 26.45 फीसदी
03:45 PM, 23-Oct-2026
साहिबाबाद चुनाव: पहली बार वोट डालने पहुंचीं दिव्या, पुरानी पेंशन और शिक्षा में सुधार रहे प्रमुख मुद्दे
साहिबाबाद में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन में मतदान करने के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान करते रहे। इंदिरापुरम के मकनपूर स्थित बालिका इंटर कॉलेज में भी कई महिला -पुरुष अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे। पहली बार मतदान करने वाली दिव्या जोशी ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इंदिरापुरम स्थित मकनपुर नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में मतदान के बाद उन्होंने उंगली पर लगी स्याही का निशान दिखाया। वहीं 78 वर्षीय रिटायर्ड प्रोफेसर डां विमल जोशी ने भी वोट दिया। महिला बार वोट देने पहुंचीं महिला वोटर्स ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मार्किंग सिस्टम में सुधार की काफी जरूरत है। वहीं शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना भी लागू होना चुनाव का मुख्य मुद्दा रहा।
03:16 PM, 23-Oct-2026
नेवादा मतदान केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष और सपा जिला उपाध्यक्ष में नोकझोंक
एमएलसी चुनाव के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे नेवादा मतदान केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य और सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सरोज के बीच नोकझोंक हो गई। मतदान केंद्र परिसर में वाहन लाने को लेकर शुरू हुए विवाद से कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।
मतदान केंद्र से सामने आए वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सरोज के परिसर के अंदर वाहन लाने का विरोध करते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। वह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से परिसर में मौजूद वाहनों का चालान करने की बात भी कह रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ।
वहीं, सपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सरोज ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह मतदान केंद्र पर एजेंट के रूप में मौजूद थे और पीठासीन अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थान पर बैठे थे। इसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उनके साथ बदसलूकी की। घटना के बाद कुछ देर तक मतदान केंद्र पर गहमागहमी बनी रही। बाद में माहौल शांत हो गया।
03:06 PM, 23-Oct-2026
सहारनपुर में दोपहर दो बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत
सहारनपुर में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दोपहर दो बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत।- स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: 25.54 फीसदी
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 51.63 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन
03:04 PM, 23-Oct-2026
गाजियाबाद में दोपहर दो बजे तक स्नातक सीट पर 18 और शिक्षक सीट पर 37 फीसदी मतदान
गाजियाबाद में दोपहर दो बजे तक स्नातक के लिए 18 और शिक्षक के लिए 37 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान अभी जारी है। इंदिरापुरम स्थित मकनपुर नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज में एम एल सी चुनाव में स्नातक के लिए पहली बार मतदान करने के बाद मतदाताओं ने अंगुली पर लगी स्याही का निशान दिखाती दिखीं।
02:46 PM, 23-Oct-2026
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दोपहर दो बजे तक 56.32 फीसदी मतदान
दोपहर दो बजे तक गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सभी 17 जिलों में 56.32 फीसदी मतदान हुआ।02:44 PM, 23-Oct-2026
हापुड़: शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोपहर दो बजे तक 52.17 प्रतिशत मतदान
मेरठ खंड स्नातक व शिक्षक विधान परिषद चुनाव में दोपहर बाद दो बजे तक मतदान जारी था। इस दौरान शिक्षक विधान परिषद के लिए 52.17 प्रतिशत व स्नातक विधान परिषद के लिए 22.87 प्रतिशत मतदान हुआ। हापुड़ जिले में सभी 14 केंद्रों पर सुबह आठ बजे से चाक चौबंद व्यवस्था के साथ चुनाव शुरू हुआ। मतदान केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों की ओर से शिविर लगाए हुए थे। इस दौरान समर्थक अपने अपने पक्ष में वोट की अपील करते नजर आए। चुनाव के दौरान किसी प्रकार के हंगामे या अप्रिय घटना नहीं हुई। डीएम कविता मीना व एसपी मधुबन कुमार ने केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।02:38 PM, 23-Oct-2026
हाथरस में दोपहर दो बजे तक मतदान प्रतिशत
- शिक्षक-46.77 फीसदी
- स्नातक-29.65 फीसदी