{"_id":"6adb4a599272d09ce80cd21c","slug":"bhu-phd-application-deadline-extended-until-25th-corrections-can-be-made-until-october-26-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: पीएचडी आवेदन की तारीख 25 तक बढ़ी, 26 अक्तूबर तक करा सकेंगे सुधार; पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: पीएचडी आवेदन की तारीख 25 तक बढ़ी, 26 अक्तूबर तक करा सकेंगे सुधार; पढ़ें- पूरी जानकारी
Fri, 23 Oct 2026 05:21 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:21 PM IST
सार
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 21 अक्तूबर तय की गई थी। अब इसे अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में पीएचडी में दाखिले केलिए आवेदन की तिथि दो दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। अब अभ्यथीZ 25 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कराकर फॉर्म भर सकेंगे और 26 अक्तूबर तक आवेदन में सुधार कराया जा सकेगा। करेक्शन विंडो बृहस्पतिवार को ही खुल गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंता कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहले 21 अक्तूबर तय की गई थी। अब इसे अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अक्तूबर कर दी गई है। यानी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त चार दिन का मौका दिया गया है। वहीं, 22 व 23 अक्तूबर को करेक्शन विंडो खुलने की सूचना पहले ही जारी की गई थी इसलिए इसे खोले रखा गया है। आवेदन और उसमें करेक्शन एक साथ ही चल रहे हैं। इनके अलावा जो अभ्यर्थी 25 तक रजिस्ट्रेशन कर फॉर्म भरेंगे उनके लिए करेक्शन विंडो 26 अक्तूबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंता कार्यालय के अनुसार, आवेदन की पूर्व अंतिम तिथि 21 अक्तूबर को एक ही दिन में एकाएक डेढ़ हजार रजिस्ट्रेशन हो गए। इसे देखते हुए ही आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई। 26 को करेक्शन विंडो होगा उसके बाद आवेदन बंद हो जाएगा। बीएचयू में करीब 1500 सीटों पर पीएचडी में आवेदन लिए जा रहे हैं। हर एक सीट पर तीन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल किया जाना है। इसमें नेट, जेआरएफ और सीधे प्रवेश की व्यवस्था दी गई है। सभी विभागों में एक साथ पीएचडी में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन