सब्सक्राइब करें

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी में चौथे दिन के ASI सर्वे पर लगा विराम, खोले गए तहखाने, तीनों गुंबदों का हुआ सर्वे

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Aug 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

ASI Survey Gyanvapi Masjid Live Updates : वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर में चौथे दिन का सर्वे खत्म हो गया है। सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर के आसपास सुरक्षा कड़ी रही। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे एएसआई की टीम ने सर्वे किया। बीच में लंच ब्रेक और नमाज के लिए सर्वे का काम रोका गया। सर्वे और सुरक्षा से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...

Gyanvapi Mosque Survey Live Updates ASI Begins Survey Of Gyanvapi Complex News In Hindi
ज्ञानवापी में सर्वे का चौथा दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:31 PM, 06-Aug-2023

ज्ञानवापी परिसर से निकली एएसआई की टीम

ज्ञानवापी परिसर में चौथे दिन का सर्वे खत्म हो गया है। हिंदू-मुस्लिम पक्ष और उनके अधिवक्ता के साथ ही एएसआई की टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से बाहर निकल चुकी है। नमाज और एएसआई की टीम के लंच ब्रेक के कारण रविवार को सर्वे का काम दोपहर 12:30 बजे से दो बजे तक रुका रहा। नमाज संपन्न हुई तो दोनों पक्षकारों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में एएसआई की टीम ने फिर सर्वे का काम शुरू किया। ज्ञानवापी से बार निकले अधिवक्ताओं के मुताबिक, आज तहखानों और गुंबदों का सर्वेक्षण हुआ। 
03:22 PM, 06-Aug-2023

सर्वे की जो तस्वीरें बताई जा रही हैं वो वहां की नहीं

ज्ञानवापी परिसर में हो रहे सर्वे के चौथे दिन रविवार को इमाम व मुफ्ती-ए-शहर मौलाना बातिन नोमानी ने भी एक न्यूज चैनल से बातचीत में दावा किया कि ज्ञानवापी मस्जिद थी, है और रहेगी। उन्होंने दावा किया कि सर्वे की जो तस्वीरें बताई जा रही हैं वो वहां की नहीं है। एक सवाल के जवाब में मुफ्ती-ए-शहर ने कहा कि वहां मंदिर होने और उसे गिरवाकर मस्जिद बनवाने का सवाल ही नहीं है। ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने औरंगजेब को धार्मिक शख्स करार दिया।
ये भी पढ़ें: अफवाह फैलाएंगे तो हम एएसआई सर्वे से हट जाएंगे, ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष का बड़ा बयान
02:28 PM, 06-Aug-2023
लंच ब्रेक और नमाज के बाद ज्ञानवापी परिसर में सर्वे फिर से शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष से चाबी लेकर आज बंद तहखानों को खोला गया है। तीनों गुंबदों की गहनता से जांच और माप की गई है। 
01:36 PM, 06-Aug-2023

कोई मूर्ति या त्रिशूल नहीं मिला

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे में शामिल मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता मुमताज अहमद ने कहा कि केवल अफवाह फैलाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में सर्वेक्षण होना बाकी है, वहां भी अफवाह फैलाई जा रही है कि कोई मूर्ति या त्रिशूल मिला है। सोशल मीडिया से अफवाह फैल रहा है। जब जनता इसे देखेगी तो उन्माद होगा या नहीं। एएनआई से बातचीत में कहा कि मेरा प्रतिनिधि वहां मौजूद है। उसने कोई भी साक्ष्य मिलने की बात नहीं कही है। आगे उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए, कानून व्यवस्था बनाए रखना उनका कर्तव्य है। अगर अफवाह पर रोक नहीं लगी तो हमलोग सर्वे से अलग हो जाएंगे।
12:38 PM, 06-Aug-2023

लंच ब्रेक पर बाहर निकले अधिवक्ता

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे की प्रक्रिया लंच ब्रेक के कारण रोक दी गई है। दोपहर दो बजे से दोबारा सर्वे शुरू होगा। वादी पक्ष के अधिवक्ता ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकलकर कोर्ट की ओर रवाना हुए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि सब कुछ सामान्य तरीके से चल रहा है। सर्वे में सभी सहयोग कर रहे हैं।
12:12 PM, 06-Aug-2023

 ज्ञानवापी की मौजूदा इमारत की थ्री-डी इमेजिंग

सर्वे के दौरान ज्ञानवापी की मौजूदा इमारत की थ्री-डी इमेजिंग के लिए ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) की मदद ली गई। इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर के आंतरिक हिस्से की मैपिंग और स्कैनिंग के साथ ही फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम जारी है। अब तक जांच में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया गया है। न ही कहीं खोदाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 AM, 06-Aug-2023

काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर हलचल

रविवार का दिन होने के कारण आज काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा है। गंगा द्वार बंद होने की वजह से तीन द्वारों से बाबा भक्तों को धाम में प्रवेश दिया जा रहा। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार के रास्ते पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतार है। सभी की चाहत सर्वे के बारे में जानने की है। गेट नंबर चार से प्रवेश करने पर ही ज्ञानवापी परिसर नजर आता है।
ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में दूसरे दिन का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष का दावा- तहखाने से मिले मूर्तियों के अवशेष 
10:30 AM, 06-Aug-2023

आज तहखाने में होगी जांच

हिंदू पक्ष की तरफ से वादिनी रेखा पाठक ने बताया, पूरी उम्मीद है कि आज नीचे का तहखाना खुलेगा। गुंबद के नीचे भी सर्वे मिलेगा। आज चाबी मिलेगी तो हम लोग गुंबद में जा सकते हैं। परिसर के पश्चिमी दीवार पर कुछ आकृतियों के चिन्ह मिले हैं। महिलाएं अंदर नहीं जातीं। केवल अधिवक्ता ही जाते हैं। कल तहखाने से मलबा हटा कर साफ-सफाई की गई थी। जो कुछ मिला है वो हम लोगों को बताया नहीं गया है। 
 

#WATCH | Varanasi, UP: Petitioner, Hindu side, Rekha Pathak says, "'Tahkhana' can be opened today and it will be examined...We expect the survey of the 'Tahkhana' and dome to take place today...We did not go inside the mosque. Our lawyers go there because women are not… pic.twitter.com/Cm0K1bpUIU

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2023 ">http://


 
09:55 AM, 06-Aug-2023

काफी संख्या में मजदूर बुलाए गए

ज्ञानवापी परिसर में सर्वे के लिए आज एएसआई से 58 लोग, हिंदू पक्ष से 8 लोग और मुस्लिम पक्ष से तीन लोग मौजूद है। एएसआई की टीम के साथ काफी संख्या में मजदूर भी गए हैं।
09:38 AM, 06-Aug-2023

अधिवक्ता आयुक्त के कमीशन से अलग है यह सर्वे

अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी ने कहा कि पिछले साल अधिवक्ता आयुक्त ने कमीशन की जो कार्रवाई की थी, उससे यह सर्वे पूरी तरह से अलग है। पिछले साल किसी वस्तु को छूने का अधिकार नहीं था। आंखों के सामने जो दिख रहा था, रिपोर्ट में सिर्फ उसका ही उल्लेख किया गया था। एएसआई की टीम देखने के साथ उसे छूकर जांच कर रही है। जरूरत के अनुसार बिना खोदाई या तोड़फोड़ किए हुए नमूने भी एकत्र कर रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed