{"_id":"6adefcef940150c51100bdc9","slug":"kashi-vishwanath-dham-1-million-pilgrims-arrived-in-five-days-number-of-spectators-at-air-show-even-higher-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम: पांच दिन में पहुंचे 10 लाख दर्शनार्थी, एयर शो में आए दर्शकों की संख्या रही ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम: पांच दिन में पहुंचे 10 लाख दर्शनार्थी, एयर शो में आए दर्शकों की संख्या रही ज्यादा
Mon, 26 Oct 2026 12:40 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:40 PM IST
सार
वाराणसी में पांच दिनों में काशी विश्वनाथ मंदिर में 10 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान भारतीय वायुसेना के भी कई अधिकारियों ने बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक किए। साथ ही रविवार को ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई नेताओं ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में एयर शो के चलते बीते पांच दिनों में करीब 10 लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। वहीं, 2500 से ज्यादा भक्त बाबा की मंगला आरती में शामिल हुए। बीते पांच दिनों से बाबा के मंगला आरती हाउसफुल चल रही है। हालांकि, मंदिर प्रशासन ने मंगला आरती के लिए तत्काल टिकट का विकल्प खोल रखा है।
विज्ञापन
इस बीते पांच दिनों में भारतीय वायुसेना के भी कई अधिकारियों ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही रविवार को ही रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित कई नेताओं ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन
मंदिर एसडीएम शंभू शरण के अनुसार, रोज करीब दो लाख भक्तों ने बाबा के दर्शन कर रहे हैं। हर दिन 100 टिकटों की बुकिंग हो रही है। एयर शो में आए दर्शकों की संख्या ज्यादा रही। सुगम दर्शन की ऑनलाइन बुकिंग भी चल रही है।
विज्ञापन