सब्सक्राइब करें

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर के पांचवें दिन का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष के वकील ने बताया आज क्या-क्या हुआ?

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 07 Aug 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Gyanvapi ASI Survey Live Updates: ज्ञानवापी के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के काम पर आज के लिए विराम लग गया है। मंगलवार सुबह से फिर से सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। 

Gyanvapi Mosque Survey Live: ASI Survey of Gyanvapi Complex Evidence Varanasi News in Hindi
एएसआई की टीम परिसर से बाहर आई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:36 PM, 07-Aug-2023
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे सर्वेक्षण के काम पर आज के लिए विराम लग गया है। एएसआई की टीम परिसर से बाहर आ गई है।  मंगलवार सुबह से सर्वे का काम फिर से शुरू होगा। 
सर्वे के बाद हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा- 'कल वो लोग गुंबद पर गए थे जो आज भी जारी रहा। गुंबद के ऊपर सीढ़ियां हैं, कलश रखे हैं। पश्चिमी द्वार पर मशीन लगाकर लेखाजोखा कागज पर तैयार कर रहे हैं। टीम मेहनत से काम कर रही है कुछ भी नहीं छिपेगा। मसाजिद कमेटी सहयोग कर रही है। हर जगह मशीन लगाकर काम हो रहा है। सारे साक्ष्य रिपोर्ट से मिलेंगे।'
02:42 PM, 07-Aug-2023
ज्ञानवापी में एएसआई सर्वे जारी - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण फिर से शुरू हो गया है। लंच ब्रेक के लिए सर्वे का काम थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। सर्वे की टीम ने संयम बरतने की सलाह दी है। टीम से जुड़े लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सख्ती की मांग की और कहा कि सर्वे की गोपनीयता बनाए रखे। 
12:45 PM, 07-Aug-2023
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा- सर्वे शाम के 5 बजे तक चलेगा। यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा। ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है। 
11:44 AM, 07-Aug-2023
ज्ञानवापी परिसर के बाहर हिंदू पक्ष की महिलाएं और उनके अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने परिसर के पांचवें दिन के सर्वे से पहले बयान दिया। अधिवक्ता ने बताया कि आज गुंबद के पास सर्वे होगा।  कल भी वहां जांच हुई थी। वहीं हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता मंजू व्यास ने कहा कि, 'सर्वे से हम संतुष्ट हैं। टीम अच्छे से अपना काम कर रही है। नींव हमारे मंदिर की है। मुस्लिम पक्ष के लोग जिद पर अड़े हैं।'
11:01 AM, 07-Aug-2023

जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा: वकील

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज सर्वे सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा, फिर यह दोपहर 2:30-5 बजे तक चलेगा...यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। 

यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा...ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।

 
10:56 AM, 07-Aug-2023

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के चलते सुरक्षा चाक चौबंद

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के चलते सुरक्षा चाक चौबंद हैं। ज्ञानवापी के पास पुलिस फोर्स पहुंच गई है। हालांकि अभी तक सर्वे के लिए टीम नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
09:53 AM, 07-Aug-2023

सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी होगी: वकील

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी देरी होगी, क्योंकि आज सावन महीने का पांचवां सोमवार है।
09:51 AM, 07-Aug-2023

धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले

गुंबद के भीतरी, बाहरी और उसके आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी कराई। मैपिंग भी हुई है। धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। एएसआई की एक टीम ने कंगूरों का अध्ययन किया और इसकी बनावट आदि की मैपिंग की है। चौथी टीम ने ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया। साक्ष्य जुटाकर आगे की औपचारिकता पूरी की है।
09:51 AM, 07-Aug-2023

सर्वे के चौथे दिन क्या-क्या हुआ?

एएसआई रविवार को सबसे बड़ी सर्वे टीम के साथ ज्ञानवापी परिसर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच 58 सदस्यीय टीम को ज्ञानवापी परिसर में दाखिल कराया गया। सुबह आठ बजे से सर्वे का काम शुरू हुआ। ज्ञानवापी के अंदर चार टीमों ने अलग-अलग हिस्सों में करीब सात घंटे तक सर्वे किया। सबसे पहले एक टीम तहखाने में दाखिल हुई और वहां की दीवारों, छत, ताखा व खंभों पर अंकित चित्रों को देखा। साथ ही उनके आकार, प्रकार को रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। एक टीम ने गुंबदों की बनावट की जानकारी जुटाई है।
09:45 AM, 07-Aug-2023

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर के पांचवें दिन का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष के वकील ने बताया आज क्या-क्या हुआ?

ज्ञानवापी का वैज्ञानिक सर्वेक्षण अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। सावन के पांचवें सोमवार और काशी विश्वनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सर्वे सुबह दस बजे से शुरू होकर शाम के पांच बजे तक चलेगा। इस बीच नमाज और लंच ब्रेक के लिए भी सर्वे रोका जाएगा। सोमवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में आएंगे, इस वजह से सतर्कता बरती जा रही है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed