Live
Kainchi Dham Mela Live: भक्ति का अद्भुत नजारा, एक घंटे में दस हजार से भक्तों ने लिया बाबा का आशीर्वाद
{"_id":"6a2f4b61242cf1d9ac088066","slug":"today-kainchi-dham-foundation-day-2026-06-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Kainchi Dham Mela Live: भक्ति का अद्भुत नजारा, एक घंटे में दस हजार से भक्तों ने लिया बाबा का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: Heera
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
कैंची धाम का आज 62वां स्थापना दिवस है। सोमवार सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। कैंची धाम में सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को मालपुए के प्रसाद बंटने के साथ मेला शुरू हुआ।
कैंची धाम में उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
07:04 AM, 15-Jun-2026
यहां से मिलेगी शटल सेवा
- सैनिटोरियम पार्किंग भवाली
- ब्लॉक पार्किंग भीमताल
- जंगलात बैरियर भवाली
- खैरना
- पनीराम ढाबा
- तल्लीताल टैक्सी स्टैंड
- नगर निगम इंटर कॉलेज काठगोदाम
- रेलवे स्टेशन काठगोदाम
- रोडवेज, केमू स्टेशन हल्द्वानी
- प्रस्तावित आईएसबीटी पार्किंग, गौलापार
07:01 AM, 15-Jun-2026
खैरना रूट पर खाली होने लगी कतार
कैंची धाम
- फोटो : अमर उजाला
कैंची धाम मंदिर के नीचे वाले मार्ग की तरफ से लगी श्रद्धालुओं की कतार कम होने लगी है। श्रद्धालुओं के लिए बनाए स्टैंड में श्रद्धालुओं की संख्या बेहद कम होने लगी है।
06:40 AM, 15-Jun-2026
भीमताल एवं बेतालघाट ब्लॉक के विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की ओर से कैंची धाम मेले में आमजन की सुविधा, सुव्यवस्थित यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोमवार को इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि 15 जून को भीमताल एवं बेतालघाट ब्लॉक के अंतर्गत संचालित पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों समेत आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं बेसिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक आदि तक समय से सूचना प्रसारित करवा दें। मामले में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
06:26 AM, 15-Jun-2026
श्रद्धालुओं की लगी एक किमी लंबी कतार
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की लगी एक किमी लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
06:22 AM, 15-Jun-2026
दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Kainchi Dham Mela
- फोटो : अमर उजाला
06:09 AM, 15-Jun-2026