सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: ₹5.93 lakh fraud under the pretext of securing land

Jhansi: जमीन दिलाने के नाम पर 5.93 लाख की ठगी, नगर पंचायत अध्यक्ष के दो भतीजों पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 15 Jun 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

मोंठ थाना पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुसाईं के दो भतीजों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Jhansi: ₹5.93 lakh fraud under the pretext of securing land
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जमीन दिलाने के नाम पर 5.93 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ग्राम सेना निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर मोंठ थाना पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुसाईं के दो भतीजों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम सेना निवासी ब्रह्मजीत द्विवेदी ने महावीरपुरा निवासी राघवेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार पर जमीन दिलाने के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने भरोसा दिलाकर अलग-अलग तिथियों में उसके बैंक खाते से कुल 5 लाख 93 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। तहरीर में कहा गया है कि दोनों आरोपी जमीन का कारोबार करते हैं। उनके साथ 10 लाख रुपये में एक जमीन का सौदा तय हुआ था। वर्ष 2023 से 2025 के बीच पीड़ित ने 5.93 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान कर दिए, लेकिन न तो जमीन दिलाई गई और न ही कोई एग्रीमेंट कराया गया। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और बाद में जमीन देने तथा पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर महावीरपुरा निवासी राघवेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार पुत्रगण चंद्रप्रकाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि मोंठ की नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा गुसाईं के भतीजों देवेंद्र गोसाई और राघवेंद्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में पक्ष जानने के लिए देवेंद्र गुसाईं से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed