सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi will get the gift of another bypass.

Jhansi News: झांसी को मिलेगी एक और बाइपास की सौगात

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jhansi will get the gift of another bypass.
विज्ञापन
झांसी। झांसी को एक और बाइपास की सौगात जल्द मिलेगी। इसके बाद ग्वालियर से ललितपुर आने-जाने के लिए वाहनाें को झांसी के अंदर दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करारी के पास से ही बाइपास से होकर वाहन चालक सिजवाहा में उतरेंगे। यहां से सीधे ललितपुर चले जाएंगे। 10 किलोमीटर लंबे इस बाइपास का प्रस्ताव एनएचएआई की ओर से मुख्यालय भेज दिया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वाहन चालकाें की सुविधा के लिए एक और बाइपास की सौगात देने की कवायद शुरू की है। झांसी-ललितपुर हाईवे से निकलने वाले वाहनों काे ग्वालियर रूट पर सीधे पहुंचना आसान हो जाएगा। बाइपास का सर्वें कार्य कराया गया है। दतिया रोड पर करारी के पास से सिजवाहा से जोड़ा जाएगा। इससे अब वाहनों को झांसी-शिवपुरी-कानपुर बाईपास तक से होकर नहीं निकलना होगा। परियोजना निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि बाईपास का सर्वे कर प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति होने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed