सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wheat was not purchased from many farmers, today is the last day

Jhansi News: हादसे की जांच करेगी जूनियर प्रशासनिक ग्रेड अफसरों की टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 15 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wheat was not purchased from many farmers, today is the last day
विज्ञापन
झांसी। मंडल रेलवे के हेतमुपर-धौलपुर रेलखंड के बीच फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन महिला यात्रियों सहित चार की मौत के प्रकरण में डीआरएम ने जांच के आदेश जारी कर दिए है। इसके लिए जेएजी (जूनियर प्रशासनिक ग्रेड) अफसरों की टीम का गठन किया गया है। वहीं हादसे के बाद झांसी पहुंची पातालकोट एक्सप्रेस के चालक से पूछताछ कर इंजन की जांच की गई।

खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड के बीच चेन पुलिंग कर कोच से पटरी पर उतरे यात्रियों के रविवार झांसी आ रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन महिला यात्रियों सहित मासूम की मौत की सूचना के बाद झांसी से मेडिकल ट्रेन के अलावा मंडल रेल अफसर मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर डीआरएम ने दुख जताते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए है। जेएजी अफसरों की टीम इस पूरे मामले की जांच कर संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इधर हादसे के बाद देर शाम झांसी स्टेशन पहुंची पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन चालक से अफसरों ने जानकारी लेते हुए इंजन की जांच की। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद हादसे की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed