सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Woman on motorcycle dies after collision with tanker; husband in critical condition

Jhansi: बाइक सवार महिला की टैंकर की टक्कर से मौत, पति की हालत गंभीर, सब्जी खरीदने जा रहे थे दोनों

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 15 Jun 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार

बाइक से सब्जी लेने जा रहे दंपती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने पाल कॉलोनी के पास टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Jhansi: Woman on motorcycle dies after collision with tanker; husband in critical condition
सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बाइक से सब्जी लेने जा रहे दंपती को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने पाल कॉलोनी के पास टक्कर मार दी। टैंकर का पहिया महिला पर चढ़ने से उसकी मौत हो गई। गंभीर हालत में पति को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।


मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बांदी गांव निवासी रविंद्र सिंह प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह वर्तमान में पत्नी चंद्रकला (34) के साथ सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिमरधा गांव में रहते हैं। रविंद्र के पड़ोसी बंटी कुशवाहा ने बताया कि शनिवार शाम को चंद्रकला पति रविंद्र के साथ बाइक से सब्जी खरीदने गणेश चौराहा स्थित बाजार जा रही थी। पाल कॉलोनी के पास पीछे से तेज गति से आ रहे तेल से भरे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टैंकर में फंसकर दोनों साथ घसीटते चले गए। चंद्रकला के सड़क पर गिरने से टैंकर उसके ऊपर से निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल रविंद्र को राहगीरों की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे ने बताया कि टैंकर को कब्जे में शव का पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed