West Asia Conflict LIVE: अराघची बोले- US पर शून्य भरोसा, नहीं हो रही कोई बातचीत; लेबनान में इस्राइल के हमले
{"_id":"69cc167c37d23a1937020073","slug":"west-asia-conflict-live-updates-33-day-iran-israel-us-war-lebanon-gulf-countries-news-in-hindi-2026-04-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Conflict LIVE: अराघची बोले- US पर शून्य भरोसा, नहीं हो रही कोई बातचीत; लेबनान में इस्राइल के हमले","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shubham Kumar
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Israel Iran US Conflict Live Updates: Israel Iran US Conflict Live Updates:
पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष में हालात अब विस्फोटक और बेकाबू हो चुके हैं। इस्राइल और अमेरिका का ईरान के साथ जारी भीषण टकराव अब अपने 33वें दिन में प्रवेश कर चुका है और हालात ज्यादा खतरनाक रूप ले चुका है। मिसाइलों की बारिश और लगातार धमाकों ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। यह युद्ध अब सीमाओं को तोड़कर वैश्विक खतरा बन गया है, जहां हर पल विनाश और अनिश्चितता का साया गहराता जा रहा है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
पश्चिम एशिया में संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
05:21 PM, 01-Apr-2026
ईरान ने बांग्लादेश के छह ईंधन लदे जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी
ईरान ने बुधवार को कहा कि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बांग्लादेश के ईंधन लदे छह जहाजों को सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए हैं। ईरान के ढाका स्थित राजदूत जलील रहिमी जहानाबाद ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि अब बांग्लादेशी जहाजों को होर्मुज से गुजरने में कोई समस्या नहीं होगी और ईरान पूरी तरह सहयोग करेगा। उन्होंने कहा, ईरान पारगमन की प्रक्रिया को आसान बनाए रखने के लिए जिम्मेदार है और बांग्लादेश ऊर्जा संकट से न गुजरे, इसके लिए तैयार है।05:11 PM, 01-Apr-2026
ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं: अब्बास अराघची
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कथित तौर पर कहा कि ईरान को अमेरिका पर 'शून्य' भरोसा है। उन्होंने अमेरिका से किसी भी बातचीत के दावे को खारिज किया। ईरान में अमेरिका के संभावित जमीनी सैन्य अभियान की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अराघची ने कहा कि तेहरान उनकी प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने अल-जजीरा के साथ एक साक्षात्कार में कहा, मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा करने की हिम्मत करेंगे। बहुत बड़ी ताकत उनका इंतजार कर रही होगी।अराघची ने कहा, हम अच्छी तरह जानते हैं कि खुद की रक्षा कैसे करनी है। एक जमीनी युद्ध में, हम इसे और भी बेहतर तरीके से कर सकते हैं। हम किसी भी प्रकार के जमीनी हमले का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे ऐसी गलती नहीं करेंगे।
03:52 PM, 01-Apr-2026
आईडीएफ का दावा- मार गिराया हिजबुल्ला का कमांडर
इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने दावा किया कि उसने बेरूत में हमले में हिजबुल्ला के कमांडर को मार गिराया है। सेना ने बताय कि हमले में हिजबुल्ला के दक्षिणी मोर्चा के कमांडर यूसुफ इस्माइल हाशेम मारा गया। हिजबुल्ला की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है।03:18 PM, 01-Apr-2026
बहरीन पर 186 मिसाइलों, 419 ड्रोन्स से हुआ हमला
बहरीन की सेना ने बताया है कि पश्चिम एशिया संकट के दौरान उनके देश पर 186 मिसाइल और 419 ड्रोन हमले हुए हैं। ये हमले ईरान की तरफ से किए गए।02:04 PM, 01-Apr-2026
कुवैत एयरपोर्ट पर हमला, तेल टैंकों में लगी आग
कुवैत के एयरपोर्ट पर हमले की खबर है, जिससे एयरपोर्ट पर तेल टैंकरों में आग लग गई। इससे एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में धुएं का बड़ा गुबार देखा गया।02:02 PM, 01-Apr-2026
ईरान का दावा- अमेरिका का ड्रोन तबाह किया
ईरान ने दावा किया है कि उसके लोरेस्तान राज्य में अमेरिका के एक ड्रोन को निशाना बनाकर तबाह किया गया है। जिस ड्रोन को निशाना बनाया गया, वह लुकास ड्रोन था। ईरान में इंटरनेट बंद हुए 33 दिन बीत गए हैं। युद्ध के चलते ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:47 AM, 01-Apr-2026
इस्राइल पर ईरान का हमला
मध्य इस्राइल में ईरान ने मिसाइल हमले किए। मध्य इस्राइल पर हुए इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं। इसके बाद ईरान की तरफ से उत्तरी और दक्षिणी इस्राइल पर भी मिसाइल हमले किए गए।10:39 AM, 01-Apr-2026
यमन से इस्राइल पर हुआ मिसाइल हमला
इस्राइली मीडिया ने बताया कि यमन से इस्राइल पर एक मिसाइल दागी गई, जिसे इस्राइली सेना ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। इस हमले के चलते दक्षिणी इस्राइल में सायरनों की आवाज सुनी गई।10:19 AM, 01-Apr-2026
यूएई की तीन एयरलाइंस ने ईरानी नागरिकों के प्रवेश और ट्रांजिट पर लगाई रोक
युद्ध के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तीन एयरलाइंस ने ईरानी नागरिकों के देश में प्रवेश और ट्रांजिट पर रोक लगा दी है। लंबी दूरी की उड़ान सेवाएं देने वाली एयरलाइंस एमिरेट्स और एतिहाद के साथ-साथ लो-कॉस्ट एयरलाइन फ्लाईदुबई ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर इस फैसले की जानकारी साझा की है।संयुक्त अरब अमीरात, जो सात अमीरातों का एक संघ है, वहां प्रवेश नियम अक्सर स्पष्ट नहीं होते। हालांकि, इन एयरलाइंस की वेबसाइटों पर यह निर्देश साफ तौर पर प्रदर्शित किया गया है। इसके अनुसार, 'गोल्डन वीजा' (10 वर्षीय निवास परमिट) रखने वाले ईरानी नागरिकों को देश में प्रवेश की अनुमति बनी रहेगी।
इस फैसले पर यूएई अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दुबई में पहले ही ईरानी अस्पताल और ईरानी क्लब को बंद कर दिया गया है। ये दोनों संस्थान शहर में शाह के दौर से जुड़े पुराने प्रतिष्ठान माने जाते हैं।
09:45 AM, 01-Apr-2026
ईरान युद्ध में शामिल होने की तैयारी में यूएई
पश्चिम एशिया में संकट जारी है और अब इस संकट के बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। दरअसल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भी इस युद्ध में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाने की योजना बना रहा है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य कार्रवाई को वैधता मिल सके। बता दें कि ईरान युद्ध के दौरान ईरान द्वारा यूएई पर कई हमले किए गए हैं, जिससे यूएई में कई लोग मारे गए हैं। अगर यूएनएससी की मंजूरी मिल जाती है तो यूएई भी पश्चिम एशिया की लड़ाई में शामिल हो सकता है। हालांकि मंजूरी मिलने की उम्मीद कम ही है क्योंकि रूस और चीन जैसे देश इसका विरोध कर सकते हैं।यूएई ने अमेरिका को सुझाव दिया है कि अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य के कुछ द्वीपों जैसे अबू मूसा पर कब्जा कर लेना चाहिए। ये द्वीप कई दशकों से ईरान के कब्जे में है और यूएई भी इस पर दावा करता है।