पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10-member committee will be formed for fire safety in schools in up

UP News: स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए बनेगी 10 सदस्यीय समिति, सीएम स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत होगा गठन

Mon, 29 Jun 2026 09:13 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 29 Jun 2026 09:13 AM IST
सार

यूपी में स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए 10 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। सीएम स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सभी जिलों में इसका गठन होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
10-member committee will be formed for fire safety in schools in up
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के बाद सभी जिलों में स्कूलों में आग से सुरक्षा के लिए 10 सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। इस संबंध में उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बनने वाली समिति में एडीएम, पुलिस आयुक्त या एसएसपी द्वारा नामित पुलिस अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, डीआईओएस, बीएसए, जिला सूचना अधिकारी, राज्य आपदा मोचन बल की ओर से नामित अधिकारी के अलावा एनसीसी के नामित अधिकारी को समिति का सदस्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बनने वाली ये समितियां अपने से संबंधित क्षेत्र में 200 स्कूलों को चिह्नित करेगी। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 100 विद्यालय, 60 निजी विद्यालय व 40 सरकारी व गैर सरकारी महाविद्यालय शामिल होंगे। चिह्नित स्कूलों में अग्निसुरक्षा के उपायों की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए एसडीआरएफ, पीएसी, एनडीआरएफ, अग्निसुरक्षा विभाग, एनसीसी, एनएसएस, सीआइएसएफ, सिविल डिफेंस विभागों के साथ समन्वय बनाकर विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर के जरिये प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों व स्कूलों के स्टाफ को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। ताकि, आपदा की स्थिति में सभी मिलकर सुरक्षा के उपायों पर काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed