सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   11 officer and employees found corona positive in Lucknow nagar Nigam.

नगर निगम में अफसरों व कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव, डॉक्टर समेत दो की मौत, 2840 हो गई मरीजों की संख्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jul 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
11 officer and employees found corona positive in Lucknow nagar Nigam.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम में बुधवार को अपर नगर आयुक्त सहित 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। सोमवार को 50 लोगों के सैंपल जांच को लिए गए थे। इनमें सिर्फ नगर आयुक्त के निजी सचिव पंकज यादव में बुखार के लक्षण थे, बाकी सभी ने स्वैच्छिक रूप से सैंपल दिया था।

Trending Videos


बुधवार को आई रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया। इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के बाद नगर निगम मुख्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, लोकभवन स्थित मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया सेल के दो कर्मचारियों सहित रोडवेज व अन्य विभागों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक ट्रेनी आईएस के भी कोरोना संक्रमित पाए जाने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट आने के आधे घंटे में ऑफिस खाली
नगर निगम मुख्यालय में बुधवार दोपहर तीन बजे जैसे ही स्वास्थ्य विभाग से 11 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील रावत के पास पहुंची, सबके चेहरों का रंग उड़ गया। कर्मचारियों ने कार्यालय छोड़कर घर जाना शुरू कर दिया और आधे घंटे में पूरा मुख्यालय खाली हो गया। चेनल गेट भी बंद कर दिया गया।

करीब पांच बजे एंबुलेंस आई और संक्रमित कर्मचारियों को ऐरा मेडिकल कॉलेज ले गई। एक लिपिक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नगर निगम मुख्यालय मंगलवार को बंद रहा था। बुधवार को खुला तो 11 अधिकारियों-कर्मचारियों की रिपेार्ट पॉजिटिव आने के बाद फिर बंद करना पड़ा।
                यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में 45,302 नमूनों की जांच की गई है। इस तरह अब तक प्रदेश में 12,77,241 सैपल्स लिए जा चुके हैं।

डॉक्टरों, कर्मचारियों में संक्रमण से बढ़ी मुश्किल

संक्रमितों में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, उनके निजी सचिव राजकुमार वर्मा व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित दूसरे कर्मचारी हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम मुख्यालय को दो बंद रहेगा। अपर नगर आयुक्त अमित कुमार स्मार्ट सिटी का भी काम देखते थे, इसलिए वह ऑफिस भी बंद कर दिया गया है।

नगर निगम के 11 अधिकारियों कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। बहुत जरूरी काम होने पर ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने पार्षदों से भी मुख्यालय आने से बचने की अपील की है।

केजीएमयू के वरिष्ठ डॉक्टर को कोरोना
उधर, केजीएमयू के सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च विभाग में कार्यरत सह आचार्य में भी कोरोना की पुष्टि के बाद उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। 

नगर निगम व लोकभवन स्थित मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया सेल में संक्रमण के साथ बुधवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2840 हो गई है। मरने वालों की संख्या 47 पहुंच गई है। उधर, बुधवार को 48 लोग डिस्चार्ज होने से अब तक की संख्या 1159 पहुंच गई है। बुधवार को 935 लोगों के सैंपल लिए हैं।

विभिन्न विभागों के साथ ही डॉक्टरों के भी चपेट में आने से स्थिति बिगड़ रही है। बुधवार को लोहिया संस्थान के रेडियोथेरेपी विभाग की महिला सीनियर रेजिडेंट पॉजिटिव पाई गई है। इसी तरह संस्थान के शहीद पथ स्थित कोविड हॉस्पिटल में तैनात नर्स सुपरवाइजर में वायरस की पुष्टि हुई है। इस पर संस्थान की अंकोलॉजी भवन को बंद कर  सैनिटाइज कराया गया। उधर, केजीएमयू के दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इस पर कुलसचिव कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

इंदिरानगर व चिनहट में बढ़े मरीज

इंदिरा नगर में सात और लोग संक्रमित मिले हैं। चिनहट में सात लोगों में वायरस मिले हैं। आलमबाग में छह लोग संक्रमण मिले हैं।

गोमतीनगर-अलीगंज  में कोरोना कहर 
गोमतीनगर व अलीगंज में कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। गोमतीनगर 18 लोग संक्रमण की जद में आ गए हैं। गोमतीनगर विस्तार में दो लोग बीमार मिले हैं। अब तक यह गोमतीनगर का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अलीगंज में 10 लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं। 

मौलवीगंज, महानगर, हुसैनगंज, चारबाग, सर्वोदय नगर, हजरतगंज, कृष्णानगर, रकाबगंज, बसंतकुंज, अमीनाबाद व फैजाबाद रोड में एक-एक संक्रमित मिले हैं। चौक, कुर्सी रोड, नगराम, ठाकुरगंज, पारा रोड, राजेंद्र नगर में दो-दो तो तेलीबाग, कल्याणपुर, कैंट रोड, बादशाह नगर, पिकनिक स्पॉट रोड, राजाजीपुरम व ऐशबाग में तीन-तीन लोग पॉजिटिव मिले।

यहां से 4 से 5 लोग मिले पॉजिटिव
जानकीपुरम, अर्जुनगंज व सीतापुर रोड में चार-चार तो बालागंज, राजाजीपुरम, कैंट व एलडीए कानपुर रोड में पांच-पांच संक्रमित मिले। 

डफरिन के चिकित्सक सहित दो की मौत

बुधवार को डफरिन हॉस्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीजुद्दीन (45) सहित दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। डॉ. अजीजुद्दीन करीब 20 दिन से एसजीपीजीआई में भर्ती थे। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि डॉक्टर के फेफड़े में गंभीर संक्रमण के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उधर, केजीएमयू में भर्ती बलिया निवासी 60 वर्षीय मरीज ने भी दम तोड़ दिया। राजधानी के अस्पतालों में अब तक चार डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। अब डॉ. अजीजुद्दीन की मौत से राजधानी के चिकित्सकों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसके पहले जितने चिकित्सकों की मौत हुई उनमें ज्यादातर किसी न किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

उनकी उम्र भी 50 साल से अधिक थी, लेकिन 45 की उम्र में डॉ. अजीजुद्दीन की मौत ने चिकित्सकों को झकझोर दिया है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश भी जताया। डॉ. अजीजुद्दीन अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed