सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   3.64 lakh recovered from retired professor after two days of digital arrest

Lucknow News: दो दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से 3.64 लाख वसूले

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
3.64 lakh recovered from retired professor after two days of digital arrest
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने हजरतगंज के लालबाग निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर अनीता कश्यप को दो दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 3.64 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़िता ने हजरतगंज थाने में एफआईआर कराई है।
Trending Videos

अनीता ने बताया कि तीन मार्च की सुबह उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि आपके नाम से पार्सल आया है। इसकी कीमत के बराबर आपको टैक्स देना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको और घरवालों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह सुनकर अनीता घबरा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठग ने कहा कि गिरफ्तारी से बचना चाहती हो तो टैक्स भरने के साथ पूछताछ में सहयोग करना पड़ेगा। इस पर वह राजी हो गईं और ठग ने उन्हें दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इस दौरान जालसाज ने उनसे कई बार में अपने खातों में 3.64 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। घटना से अनीता घबरा गईं। उनकी हालत देख संदेह होने पर पति ऋषि ने पूछताछ की तो पीड़िता ने पूरी बात बताई। ठगी का पता चलने पर ऋषि ने 1930 नंबर पर कॉल की। फिर सोमवार को हजरतगंज थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि साइबर सेल तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed