{"_id":"6a836e88ed31b819460c78bb","slug":"368-crore-of-lda-in-the-name-of-land-lucknow-news-c-13-lko1070-1879601-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन के नाम पर एलडीए के 3.68 करोड़ हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन के नाम पर एलडीए के 3.68 करोड़ हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अमीन अर्जन अधिकारी अजय बहादुर ने बख्शी का तालाब के पूरबगांव निवासी भीखा लाल पर प्राधिकरण के 3.68 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर बख्शी का तालाब पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज की है।
अमीन अर्जन अधिकारी अजय ने बताया कि 21 फरवरी को बीकेटी के राजस्व लेखपाल और तहसीलदार ने एलडीए में भीखा लाल की जमीन खरीदने की संस्तुति की थी। बात बनने पर एलडीए ने भीखालाल से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराए थे। एलडीए ने आरोपी के खाते में 3.68 करोड़ रुपये ट्रांसफर भी कर दिए थे। अधिकारी का कहना है कि 27 अप्रैल को उसी गांव में रहने वाले भगौती प्रसाद ने एलडीए में शिकायत की। भगौती ने उन्हें बताया कि जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद भीखालाल ने फर्जी दस्तावेज और तथ्यों को छिपाते हुए प्राधिकरण को जमीन बेच दी। अजय ने कहा कि मामले की जांच के दौरान जब उन्होंने आरोपी से रकम मांगी तो वह मुकर गया। जांच पूरी होने पर उन्होंने बख्शी का तालाब थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि एलडीए से दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।